Drishyam 3 Day 6 Collection: बुधवार टेस्ट में पास हुई दृश्यम 3, छापे इतने करोड़
Drishyam 3 Day 6 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का जलवा बरकरार है, आइए जानते हैं कि रिलीज के छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
Drishyam 3 Day 6 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है, महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म दृश्यम 3 धुआंधार कमाई कर रही है, सिर्फ वीकेंड पर ही नहीं, बल्कि वीकडेज में भी फिल्म बंपर कमाई कर रही है। दृश्यम 3 की रिलीज को छः दिन हुए और इन छः दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म कितना कलेक्शन कर रही है।
दृश्यम 3 डे 6 कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी, फिल्म की कहानी और क्लाइमेक्स देख दर्शक स्तब्ध रह गए, फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसका असर कमाई पर साफ साफ देखने को मिल रहा है। दृश्यम 3 के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 62 करोड़ रुपए था, वहीं दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 52 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया, इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 114 करोड़ रुपए कमा लिए।
दृश्यम 3 का तीसरे दिन का कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपए रहा, चौथे दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपए कमाए, पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपए रहा, इस तरह पांच दिनों में दृश्यम 3 फिल्म का टोटल कलेक्शन 215.50 करोड़ रुपए हो गया। वहीं छठे दिन यानी कि बुद्धवार को भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने शाम 7 बजे तक 9.38 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, इस तरह देखा जाए तो छठवें दिन फिल्म 16-18 करोड़ रुपए तक कमाई कर सकती है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।
दृश्यम 3 फिल्म के बारे में
दृश्यम 3 एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में हैं। अभिषेक पाठक ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।