Bigg Boss 20 Wild Card: कुमार सानू की बेटी की होगी बिग बॉस में एंट्री? जानिए क्या करती हैं

Bigg Boss 20 Wild Card: बिग बॉस 20 से जुड़ी तरह-तरह की इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब बिग बॉस के पहले वाइल्ड कार्ड को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है, आइए जानते हैं।

Update:2026-10-07 15:01 IST

Bigg Boss 20 Wild Card Shannon K

Bigg Boss 20 Wild Card: बिग बॉस सीजन 20 की चर्चा दर्शकों के बीच जबरदस्त हो रही है, कंटेस्टेंट्स के बीच खूब घमासान देखने को मिल रहा है, साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स अपने पुराने गहरे राज खोल रहें हैं तो वहीं कुछ के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही है। वहीं इन सब ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच बिग बॉस के पहले वाइल्ड कार्ड से जुड़ी दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार सानू की बेटी बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं।

बिग बॉस 20 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 जब से शुरू हुआ है, उसके बाद दूसरे हफ्ते से ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की चर्चा होने लग गई है, अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक उनमें से किसी की भी एंट्री बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड नहीं हुई। वहीं अब फिर एक नए नाम की चर्चा होने लगी है, रिपोर्ट के मुताबिक कुमार सानू की बेटी शैनन के (Shannon K) बिग बॉस 20 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती हैं।

Full View

सोशल मीडिया पर शैनन के बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें वायरल हो रही हैं, हालांकि अब तक उनके या फिर बिग बॉस की टीम द्वारा इस खबर पर पक्की मुहर नहीं लगाई गई है।

क्या करतीं हैं शैनन के

शैनन, कुमार सानू और उनकी दूसरी पत्नी सलोनी भट्टाचार्य की बेटी हैं, उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से म्यूजिक की शिक्षा प्राप्त की है, वहीं साल 2018 में अपने पहले पॉप सिंगल 'ए लॉन्ग टाइम' (A Long Time) से अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'चल जिंदगी' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। यदि उनके बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें सच होती है तो दर्शक उन्हें बिग बॉस में देखेंगे।

Tags:    

Similar News