Drishyam 3 House: जिस घर में हुई दृश्यम 3 की शूटिंग, है 100 साल पुराना, जानिए कहां है व कौन है ओनर

Drishyam 3 House: दृश्यम 3 में विजय सलगांवकर का परिवार जिस घर में रहता है, आइए जानते हैं वो घर कहां है और उसका मालिक कौन है।

Update:2026-10-07 17:16 IST

Drishyam 3 House

Drishyam 3 House: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है, फिल्म की कहानी, सस्पेंस और क्लाइमेक्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और महज दो दिनों में इसने 100 करोड़ का कारोबार कर लिया था। वहीं अब फिल्म का कलेक्शन 215 करोड़ से अधिक हो चुका है। जहां एक तरफ दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, वहीं चलिए हम आपको दृश्यम 3 में दिखने वाले विजय सलगांवकर के घर के बारे में असल में जानकारी देते हैं। फिल्म में दिखाया गया विजय सलगांवकर का घर रियल में कहां मौजूद है, और उसका ओनर कौन है, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

रियल में कहां है दृश्यम का घर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 सुर्खियों मे छाई हुई है, इसके एक्टर्स व कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है, इसी के साथ ही अजय देवगन की किरदार यानी कि विजय सलगांवकर का घर भी लाइमलाइट में आ चुका है, दर्शक यह जानना चाह रहें हैं कि आखिर दृश्यम मूवी में दिखाया गया विजय का घर असल में कहां है? रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ये मशहूर बंगला नॉर्थ गोवा के उकासैम (Ucassaim) में मौजूद है।




 बताया जाता है कि नॉर्थ गोवा के उकासैम (Ucassaim) में मौजूद ये आलीशान बंगला करीब 100 साल पुराना पुर्तगाली शैली का बंगला है, हालांकि, फिल्म की शूटिंग के लिए घर के अंदर के हिस्से में कितना बदलाव किया गया था, इसकी पक्की जानकारी नहीं है, ये बंगला एक निजी प्रॉपर्टी है और इसकी देखभाल करीब 85 साल की एक बुजुर्ग महिला करती हैं, इस आलीशान घर का ओनर कौन है, इसके बारे में भी कुछ जानकारी प्राप्त नहीं है। दृश्यम फिल्म के बाद ये जगह इतनी मशहूर हो चुकी है कि लोग इसे अब "Drishyam Movie House" के नाम से भी जानने लगे हैं, सिर्फ यही नहीं, हर दिन यहां कई लोग घूमने आते हैं, और खूब फोटोज भी क्लिक करते हैं। यदि आप भी गोवा जा रहें हैं तो विजय सलगांवकर के घर को रियल लाइफ में देखना न भूले, जहां विजय सलगांवकर ने कई राज छिपा रखे हैं।



 


Tags:    

Similar News