Haiwaan Movie: क्या ओप्पम की रीमेक है अक्षय कुमार की हैवान? निर्देशक का खुलासा
Haiwaan Movie: अक्षय कुमार की हैवान साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' (Oppam) का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, आइए जानते हैं।
Haiwaan Is Not Remake
Haiwaan Movie: अक्षय कुमार अपनी फिल्म हैवान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया, जिसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हैवान के ट्रेलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें कि जब से हैवान मूवी का ऐलान किया गया है, तभी से खबरें हैं कि ये फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है, लेकिन अब हैवान के निर्देशक प्रियदर्शन ने खुद सच का खुलासा कर दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
क्या ओप्पम का रीमेक है हैवान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ओप्पम की रिलीज में अब सिर्फ कुछ हफ्ते रह गए हैं, ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच क्रेज बेहद बढ़ गया है। वहीं इसी बीच हैवान के निर्देशक प्रियदर्शन ने खुद रिवील कर दिया है कि क्या हैवान मोहनलाल की ओप्पम की रीमेक है।
प्रियदर्शन ने हैवान के रीमेक होने पर बात करते हुए कहा, "हैवान रीमेक नहीं है, जब भी मैं किसी फिल्म का रीमेक करता हूं या एडॉप्ट करता हूं तो मैं हमेशा फिल्म बदल देता हूं। अगर आप भूल भुलैया देखें, तो ये मणिचित्राथाझु (Manichitrathazhu) नहीं है, मैं हमेशा कल्चर और शहर के अनुसार एडॉप्ट करता हूं। मैं हमेशा कहानी की सोल का इस्तेमाल करता हूं और ऐसा ही ठीक हैवान के साथ किया है।" प्रियदर्शन की इन बातों से साफ है कि हैवान पूरी तरह से ओप्पम का रीमेक नहीं है, प्रियदर्शन इसे अपने नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करेंगे।
हैवान मूवी कब होगी रिलीज
अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं, उनके अलावा इस फिल्म में असरानी, सैयामी खेर, बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर भी खास रोल निभाते दिखाईं देंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स द्वारा बताया गया कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का इस फिल्म में कैमियो भी हो सकता है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है, वहीं बताते चलें कि फिल्म को 115 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।