Mahakali Movie में महाकाली का किरदार निभाने वाली श्रिया रेड्डी हैं, इस मशहूर क्रिकेटर की बेटी
Who Is Shriya Reddy Mahakali Movie: महाकाली मूवी में माँ काली का किरदार प्ले करने वाली एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी कौन हैं, जिनकी एक्टिंग की हो रही है तारीफ
Mahakali Movie Shriya Reddy Biography (Image Credit-Social Media)
Mahakali Movie Actress: महाकाली मूवी जिसका टीजर कल रिलीज किया गया है। जिसके बाद से महाकाली मूवी काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। महाकाली मूवी में अक्षय खन्ना ने शुक्राचार्य का किरदार प्ले किया है। जहाँ फिल्म के टीजर में शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना की तारीफ हो रही थी। लेकिन इसके साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा में महाकाली का किरदार प्ले करने वाली एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं, श्रिया रेड्डी जो अक्षय खन्ना पर पड़ी भारी
महाकाली मूवी एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी कौन हैं (Who Is Mahakali Movie Actress Shriya Reddy)-
महाकाली का टीजर जब रिलीज किया गया। उस समय शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आते हैं, जो कहते हैं कि भगवान विष्णु ने असुरों के साथ अन्याय किया, समुद्र मंथन के समय उनसे अमृत छीनकर देवाताओं को पिला दिया। अब 14 लोकों पर असुरों का राज होगा। जिसके बाद वो रक्तबीज को आदेश देते हैं। जिसके बाद टीजर के अंत में महाकाली के किरदार में श्रिया रेड्डी नजर आती हैं। जो पूरी लाइमलाइट लूट लेती हैं। श्रिया रेड्डी का रौद्र रूप सामने आता है।
श्रेया रेड्डी की बात करें तो वो पहली बार किसी बड़े एक्टर के साथ नजर आएंगी। इससे पहले सालार पार्ट 1 में नजर आई थी। सालार पार्ट 1 में श्रिया रेड्डी ने राधा राम मन्नार का किरदार प्ले किया था। श्रिया रेड्डी भारत के मशहूर क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं। श्रिया रेड्डी का जन्म 28 नवंबर 1982 को भरत रेड्डी के घर हुआ है। भरत रेड्डी ने 1978 से 1981 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और वह भारत के प्रमुख विकेटकीपर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने दिनेश कार्तिक जैसे मशहूर विकेट कीपर को ट्रेनिंग भी दी थी। श्रिया रेड्डी ने वीडियो जॉकी और रेडियो जॉकी के किरदार में काम किया है। श्रिया ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2002 में बालाजी शक्तिवेल की फिल्म 'समुराई' से की थी, जिसमें अभिनेता विक्रम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था। अब महाकाली फिल्म से श्रिया रेड्डी ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है।