Bigg Boss 20: लॉकअप 2 फेम शिवांगी जोशी बनेंगी बिग बॉस 20 का हिस्सा?
Bigg Boss 20: टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी बिग बॉस 20 में नजर आएंगी, आइए जानते हैं।
Shivangi Joshi Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के शुरू होने में अब सिर्फ गिने चुने दिन रह गए हैं, जैसे-जैसे बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर की डेट करीब आ रही है, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है, सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नाम की भी चर्चा हो रही है, अब तक कई नामों पर पक्की मुहर लग चुकी है, वहीं लॉकअप 2 की फर्स्ट रनरअप शिवांगी जोशी के नाम को लेकर भी कयासबाजी हो रही थी, जी हां! कहा जा रहा है कि शिवांगी जोशी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी, वहीं अब शिवांगी जोशी ने खुद खुलासा कर दिया कि वे बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी या नहीं।
क्या बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी
अभिनेत्री शिवांगी जोशी लॉकअप 2 में नजर आईं थीं, हालांकि ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर रह गईं, जी हां! शिवांगी जोशी ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, हालांकि फर्स्ट रनरअप वो जरूर बनीं। शिवांगी जोशी जब लॉकअप 2 में थीं, तभी चर्चाएं हो रहीं थी कि वो बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकती हैं, बताया गया कि शिवांगी जोशी को मेकर्स ने बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा उनके नाम को कंफर्म बताया गया, लेकिन अब शिवांगी जोशी ने खुद सच का खुलासा कर दिया।
शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में उनके हिस्सा बनने को लेकर उड़ रहीं खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया। शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैंने देखा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैं बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने वालीं हूं, मैं यह क्लेरिफाई करना चाहूंगी कि मैं बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं बन रही हूं , वो वीडियो पूरी तरह से फेक है।" शिवांगी जोशी ने खुद बता दिया कि वे बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं बनेंगी, हालांकि फैंस उन्हें बिग बॉस 20 में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे।
एल्विश यादव संग म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
लॉकअप 2 से निकलने के बाद शिवांगी जोशी एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, शिवांगी जोशी संग एल्विश यादव नजर आएंगे, शूटिंग के सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं, देखना होगा कि ये म्यूजिक वीडियो कब रिलीज होगा।