Samuk Movie: एलियन सर्वाइवल थ्रिलर समुक की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार का लुक वायरल

Samuk Movie: अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म समुक कि शूटिंग शुरू कर दी है, जो कि एक एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

Update:2026-08-24 19:23 IST

Akshay Kumar Samukm Film 

Samuk Movie: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार साल भर में 3-4 फिल्में करते हैं और थिएटरों में उनकी 3-4 फिल्में भी रिलीज होती हैं, जहां एक तरफ खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म "हैवान" को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका नाम "समुक" है। अक्षय कुमार ने सोमवार से समुक की शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे उनका फर्स्ट लुक भी वायरल हो गया है।

समुक से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक वायरल

अक्षय कुमार की नई एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म समुक को लेकर लंबे समय से खबरें आ रहीं थीं, और अब जाकर इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, जी हां! अक्षय कुमार ने खुद अपनी इस फिल्म पर पक्की मुहर लगा दी है। अक्षय कुमार ने समुक की शूटिंग के सेट से अपना एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज...विवान आहूजा रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी.... आज से सामुक की शूटिंग शुरू।" अक्षय कुमार द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में बताएं तो वे ब्लैक कलर के सूट बूट में नजर आ रहें हैं, और हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े बेहद शान से चल रहें हैं।

Full View

फिल्म समुक में अक्षय कुमार का ऐसा हिल लुक होने वाला है, जिसे देख फैंस की उत्सुकता बेहद बढ़ गई है। कमेंट बॉक्स में फैंस अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं। बता दें कि फिल्म के पहले शेड्यूल का शूट लंदन में किया जा रहा है।

कौन कर रहा निर्देशित

अक्षय कुमार की पैन-इंडिया एलियन सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहें हैं, विपुल अमृतलाल शाह द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताते चलें कि इस फिल्म के एलियन को हॉलीवुड के प्रसिद्ध क्रिएचर डिजाइनर एलेक गिलिस ने डिजाइन किया है और ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टम्बर फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को डायरेक्ट करेंगे। अक्षय कुमार की ये फिल्म बेहद धमाकेदार होने वाली है।

Tags:    

Similar News