Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस पुराने किरदार की वापसी, दमानी फैमिली में भी 2 नई एंट्री, नया मोड़ लेगी कहानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से जुड़ी बेहद इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ रही है, आइए जानते हैं।

Update:2026-08-24 21:02 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगातार दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है, लीप के बाद कहानी में जिस नए चैप्टर की शुरुआत हुई है दर्शकों को भी ये नया ट्रैक बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में हाल ही में दो सालों का लीप आया है, लीप के बाद कहानी में दमानी परिवार की एंट्री हुई, जिसकी पोद्दार परिवार संग दुश्मनी है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब कबीर दमानी और मायरा पोद्दार को प्यार हो जाता है, लेकिन परिवार वालों की दुश्मनी के चलते दोनों एक दूसरे से अपना प्यार बयां नहीं कर पा रहें।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस पुराने किरदार की वापसी

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को काफी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि एक पुराने किरदार की शो में दोबारा से वापसी होने वाली है, जी हां! वो पुराना किरदार कोई और नहीं, बल्कि तान्या है। तान्या के किरदार को लीप के बाद गायब कर दिया गया था, अब जाकर उनके किरदार की फिर से वापसी और हो सकता है कि एक बार फिर तान्या और कृष साथ आ जाए, क्योंकि कृष को अपनी गलती का अहसास हो गया है और वो आज भी तान्या को याद करता है, लेकिन अपनी गलतियों के कारण वो तान्या से माफी नहीं मांग पा रहा है।

Full View

इन दो नए एक्टर्स की होगी शो में एंट्री

जहां एक तरफ तान्या की शो में वापसी होगी, वहीं दूसरी ओर दमानी परिवार में दो नए एक्टर्स की एंट्री होगी, जिससे कहानी में एक नया चैप्टर शुरू होगा। जी हां! सीरियल के सेट से इन दो नए एक्टर्स की तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं। जिन दो एक्टर्स की शो में एंट्री होने वाली है, उनका नाम माही भानुशाली और मैत्री उपाध्याय है। बता दें कि माही भानुशाली सीरियल में बरखा दमानी का रोल अदा करेंगी, जो समर दमानी की बेटी होगी, वहीं अभिनेत्री मैत्री उपाध्याय इस शो में समर दमानी की पत्नी का रोल निभाएंगी। दोनों की एंट्री कहानी में कई सारे धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आएगी।

Tags:    

Similar News