Pakhi Hegde Husband: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का पति कौन है? निरहुआ संग प्यार का किया इजहार

Pakhi Hegde Ka Pati Kaun Hai: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने भोजपुरी बवाल शो में खुलासा किया की वो दिनेश लाल यादव निरहुआ से प्यार करती थी, चलिए जानते हैं उनके पति कौन हैं

Update:2026-08-24 16:40 IST

Pakhi Hegde Husband And Children (Image Credit- Social Media)

Pakhi Hegde Husband: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। बता दे कि एक समय था, जब पाखी हेगड़े का भोजपुरी सिनेमा पर राज था। उनकी फिल्में, एक्टिंग और खूबसूरती को दर्शक काफी पसंद करते थे। उस समय के मशहूर एक्टर्स के साथ पाखी हेगड़े ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल है। हालहि में पाखी हेगड़े भोजपुरी बवाल का हिस्सा बनी, जहाँ पर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। लेकिन दोनों ने कभी भी इसको स्वीकार नहीं किया है। अब जाकर भोजपुरी बवाल में पाखी हेगड़े की एंट्री हुई है और उन्होंने बताया कि उनका और दिनेश लाल यादव का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था। और दिनेश लाल यादव ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसको सुनकर हर कोई शॉक्ड हो गया। चलिए जानते हैं पाखी हेगड़े के पति कौन हैं। 

पाखी हेगड़े के पति कौन हैं (Pakhi Hegde Ke Pati Kaun Hai)-

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हालहि में जब भोजपुरी बवाल में आई हैं। वहाँ पर शुभांकर मिश्रा संग सवाल पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव और उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था। दिनेश लाल यादव ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री होती हैं। तो वो रोने लगती हैं, बता दे कि पाखी हेगड़े पहले से ही शादीशुदा हैं। पाखी हेगड़े के पति का नाम उमेश हेगड़े है। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला, दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद से पाखी हेगड़े ने अकेले रहने का फैसला लिया है। 



 पाखी हेगड़े के कितने बच्चे हैं (Pakhi Hegde Children)-

पाखी हेगड़े और उमेश हेगड़े की दो बेटियाँ हैं। उनकी बेटियों के नाम अशाना हेगड़े और खुशी हेगड़े है। पाखी हेगड़े अकेले ही अपने बच्चों की परविश करती हैं। 


Tags:    

Similar News