Uorfi Javed: उर्फी जावेद को नहीं मिल रहा काम? बिग बॉस समेत 4 रियलिटी शो से हुई रिजेक्ट
Uorfi Javed: उर्फी जावेद के लिए साल 2026 कुछ खास नहीं जा रहा, उन्होंने खुद खुलासा किया कि बिग बॉस समेत कई रियलिटी शो से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।Uorfi Javed: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, अपने अतरंगी और अजीबो गरीब ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से देश भर में वो सुर्खियां बटोर चुकीं हैं। उर्फी जावेद एक ऐसी मशहूर हस्ती हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, वहीं अब उन्होंने अपने करियर से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया। जी हां! उर्फी जावेद ने बताया कि किस तरह साल 2026 उनके लिए रिजेक्शन का साल बन गया है, उन्हें कई बड़े रियलिटी शो से रिजेक्ट कर दिया। बिग बॉस जैसे रियलिटी शो से रिजेक्ट हुईं उर्फी जावेद एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उर्फी जावेद ने बताया कि किस तरह उन्हें 2026 में उन्हें कई रियलिटी शो से रिजेक्ट किया गया। उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहीं हैं, "जब भी मैं इंस्टाग्राम खोलती हूं, कोई न कोई कुछ अचीव कर रहा होता है, सब बड़े सक्सेसफुल हैं, लेकिन आज मैं अपने एक साल के फेलियर के बारे में बताने जा रहीं हूं।" उर्फी जावेद ने आगे कहा, "मेरे शो "फॉलो कर लो यार" का जो सीजन 2 आने वाला था, एक महीने पहले प्राइम ने कैंसिल कर दिया। फिर मैं नेटफ्लिक्स का एक शो कर रही थी, मैंने एक एपिसोड शूट भी कर लिया था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने बोला बड़ा घटिया है शो और फिर शो को कैंसिल कर दिया वो भी शूट करेंगे के बाद। फिर मैंने सोचा कि मैं खतरों के खिलाड़ी कर लेती हूं, लेकिन उन्होंने भी मुझे रिजेक्ट कर दिया। और जहां मैं महीने में 5-6 ब्रांड डील करती थी, और अब अचानक से महीने में मैं सिर्फ 2 ही कर रहीं हूं, क्योंकि उससे ज्यादा मुझे मिल ही नहीं रहा। इस साल मुझे प्ले ग्राउंड में भी रिप्लेस कर दिया।" उर्फी ने बताया, "फिर मुझे लॉकअप का ऑफर आया तो मैंने सोचा कर लेती हूं, लेकिन इस शो से मेरी एक दिन की डेट क्लैश हो रही थी, लेकिन मेरे दूसरे शो वालों ने करने नहीं दिया, क्योंकि वो शो मैंने पहले साइन किया था, फिर जब लॉकअप शुरू हो गया तो मेरे दूसरे शो वालों ने बोला कि अरे हमारा शो तो आगे चला गया है। ये सब हो गया तो मैंने सोचा कि कोई नहीं हो जाने दो। मैं बिग बॉस ही कर लेती हूं, क्योंकि मुझे एक रियलिटी शो करना था, फिर जब मुझे बिग बॉस का ऑफर मिला, हमारी मीटिंग हुई, लेकिन फिर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। मतलब मैं बिग बॉस से रिजेक्ट हो गई। मुझे लगता है कि ये साल मेरे लिए सिर्फ रिजेक्शन का साल था।"
Uorfi Javed: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, अपने अतरंगी और अजीबो गरीब ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से देश भर में वो सुर्खियां बटोर चुकीं हैं। उर्फी जावेद एक ऐसी मशहूर हस्ती हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, वहीं अब उन्होंने अपने करियर से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया। जी हां! उर्फी जावेद ने बताया कि किस तरह साल 2026 उनके लिए रिजेक्शन का साल बन गया है, उन्हें कई बड़े रियलिटी शो से रिजेक्ट कर दिया।
बिग बॉस जैसे रियलिटी शो से रिजेक्ट हुईं उर्फी जावेद
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उर्फी जावेद ने बताया कि किस तरह उन्हें 2026 में उन्हें कई रियलिटी शो से रिजेक्ट किया गया। उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहीं हैं, "जब भी मैं इंस्टाग्राम खोलती हूं, कोई न कोई कुछ अचीव कर रहा होता है, सब बड़े सक्सेसफुल हैं, लेकिन आज मैं अपने एक साल के फेलियर के बारे में बताने जा रहीं हूं।"
उर्फी जावेद ने आगे कहा, "मेरे शो "फॉलो कर लो यार" का जो सीजन 2 आने वाला था, एक महीने पहले प्राइम ने कैंसिल कर दिया। फिर मैं नेटफ्लिक्स का एक शो कर रही थी, मैंने एक एपिसोड शूट भी कर लिया था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने बोला बड़ा घटिया है शो और फिर शो को कैंसिल कर दिया वो भी शूट करेंगे के बाद। फिर मैंने सोचा कि मैं खतरों के खिलाड़ी कर लेती हूं, लेकिन उन्होंने भी मुझे रिजेक्ट कर दिया। और जहां मैं महीने में 5-6 ब्रांड डील करती थी, और अब अचानक से महीने में मैं सिर्फ 2 ही कर रहीं हूं, क्योंकि उससे ज्यादा मुझे मिल ही नहीं रहा। इस साल मुझे प्ले ग्राउंड में भी रिप्लेस कर दिया।"
उर्फी ने बताया, "फिर मुझे लॉकअप का ऑफर आया तो मैंने सोचा कर लेती हूं, लेकिन इस शो से मेरी एक दिन की डेट क्लैश हो रही थी, लेकिन मेरे दूसरे शो वालों ने करने नहीं दिया, क्योंकि वो शो मैंने पहले साइन किया था, फिर जब लॉकअप शुरू हो गया तो मेरे दूसरे शो वालों ने बोला कि अरे हमारा शो तो आगे चला गया है। ये सब हो गया तो मैंने सोचा कि कोई नहीं हो जाने दो। मैं बिग बॉस ही कर लेती हूं, क्योंकि मुझे एक रियलिटी शो करना था, फिर जब मुझे बिग बॉस का ऑफर मिला, हमारी मीटिंग हुई, लेकिन फिर उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। मतलब मैं बिग बॉस से रिजेक्ट हो गई। मुझे लगता है कि ये साल मेरे लिए सिर्फ रिजेक्शन का साल था।"