Toxic Ticket Price: बाप रे! आसमान छू रहे टॉक्सिक के टिकट के दाम, मची है लूट
Toxic Ticket Price: यश की फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है, एक टिकट की कीमत आपके होश उड़ा देगी।
Toxic Ticket Price
Toxic Ticket Price: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है, फिल्म का क्रेज़ दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े ही चौंकाने वाले हैं, जी हां! जिस तरह धड़ल्ले से टिकट बिक रही है, उसे देख साफ है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करेगी, अंदाजा तो यह भी लगाया जा रहा है कि टॉक्सिक रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इन सबके बीच टॉक्सिक से जुड़ी एक चौंकने वाली बात पता चली है, जिसके मुताबिक फिल्म की टिकट की कीमत आपके होश उड़ा देगी, आइए जानते हैं टॉक्सिक की एक टिकट कितने में बिक रही है।
टॉक्सिक मूवी के टिकट की कीमत सुन उड़ जाएंगे जोश
यश की फिल्म टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, ये फिल्म 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, कई सालों के बाद यश बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जिस वजह से फैंस के बीच एक अलग ही लेवल की उत्सुकता देखते बन रही है। टॉक्सिक का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है, लेकिन वहीं टिकट की कीमत आपके होश उड़ा देगी।
टॉक्सिक मूवी के टिकट का कीमत आपके होश उड़ा देगी, जी हां! जबरदस्त लूट मची हुई है। बता दें कि मुंबई में टॉक्सिक के टिकट की कीमत 2700 रुपए है, वहीं दिल्ली में टॉक्सिक के टिकट की कीमत 2400 रुपए है, और सबसे महंगा टिकट तो बेंगलुरु में बेचा जा रहा है, बेंगलुरु में टॉक्सिक के टिकट की कीमत 3600 रुपए है। यानी कि इन शहरों में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मोटी रकम देनी होगी।
6 बजे से शुरू होगा टॉक्सिक का पहला शो
यश की फिल्म टॉक्सिक का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जी हां! मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के कई थिएटरों ने इसके लिए खास तैयारी कर ली है। जी हां! टॉक्सिक के लिए 26 अगस्त को सुबह 6 बजे पहला शो रखा गया है और देर रात तक स्क्रीनिंग की जाएगी।
टॉक्सिक की स्टार कास्ट
टॉक्सिक फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी, फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास द्वारा किया गया है। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है।