Daayra Trailer: इस दिन आ रहा करीना कपूर की दायरा का ट्रेलर, जानें क्या होगा रोल

Kareena Kapoor Daayra Trailer: करीना कपूर की फिल्म दायरा का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।

Update:2026-08-25 13:46 IST

Kareena Kapoor Daayra Trailer

Kareena Kapoor Daayra Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में आ गईं थीं, लेकिन फिर उनकी टीम द्वारा प्रेग्नेंसी की खबरों को फेक बताया गया। वहीं पर्सनल लाइफ के साथ ही करीना कपूर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खबरों में आ गईं हैं, जी हां! बता दें कि करीना कपूर खान बहुत ही जल्द फिल्म दायरा में नजर आने वालीं हैं, जिसके ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि दायरा का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज होगा दायरा का ट्रेलर

करीना कपूर खान को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म "सिंघम अगेन" में देखा गया था, वहीं अब बहुत ही जल्द वे फिल्म दायरा में नजर आएंगी। करीना कपूर खान ने दायरा का नया पोस्टर शेयर करते हुए खुलासा कर दिया कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा। पोस्टर में करीना कपूर खान के साथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहें हैं। बता दें कि दायरा का ट्रेलर 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

Full View

क्या है दायरा की कहानी

बता दें कि दायरा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, बताया जा रहा है कि कहानी रेप केस के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म की कहानी अपराध, न्याय और सजा के बीच के संघर्ष पर आधारित है। करीना कपूर खान फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी।

दायरा की स्टार कास्ट

करीना कपूर खान के साथ फिल्म दायरा में साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, वे भी इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जो छपाक और राजी जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकीं हैं। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है, जबकि जंगली पिक्चर्स द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News