Harshvardhan Rane ने फैंस से की रिक्वेस्ट, कहा- प्लीज़ इस बार टिकट...
Harshvardhan Rane Ek Deewane Ki Deewaniyat: एक दीवाने की दीवानियत के हीरो ने बेहद खास अंदाज में दर्शकों से एक रिक्वेस्ट की है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
Harshvardhan Rane Ek Deewane Ki Deewaniyat
Harshvardhan Rane Ek Deewane Ki Deewaniyat: अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की वजह से काफी समय से सुर्खियों में हैं, फिल्म का बहुत अधिक प्रमोशन नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है, फिल्म के गाने और ट्रेलर छाएं हुए हैं, सिर्फ एक दिन बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और फैंस अपनी उत्सुकता कंट्रोल नहीं कर पा रहें हैं। वहीं इसी बीच एक दीवाने की दीवानियत के हीरो ने बेहद खास अंदाज में दर्शकों से एक रिक्वेस्ट की है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
हर्षवर्धन राणे की खास रिक्वेस्ट
हर्षवर्धन राणे के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आने वालीं हैं, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, टिकटें भी धड़ल्ले से बिकना शुरू हो गई है, इसी बीच हर्षवर्धन राणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जी हां! वीडियो में हर्षवर्धन राणे एक खास अंदाज में दर्शकों से फिल्म का टिकट खरीदने की अपील कर रहें हैं।
हर्षवर्धन राणे का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि हर्षवर्धन राणे अपनी गाड़ी में एक खास मैसेज लिखा हुआ नोट चिपका रहें हैं। उसमें लिखा हुआ है - प्लीज़ टिकट खरीद लेना इस बार। हर्षवर्धन राणे की इस गाड़ी में एक दीवाने की दीवानियत का पोस्टर और रिलीज डेट का भी पोस्टर लगाया गया है। उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है कि वे फिल्म का टिकट जरूर खरीदें, उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वे नहीं चाहते कि सनम तेरी कसम फिल्म की तरह उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए, इस वजह से उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की।
बताते चलें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत अपनी ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई कर सकती है, जिस तरह से फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 10 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, जो 21 अक्टूबर से थिएटरों में दस्तक देगी।