Vijay Thalapathy Last Film: थलपति विजय के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा जबरदस्त तोहफा

Jana Nayagan Movie: थलपति विजय के जन्मदिन पर फिल्म Jana Nayagan की पहली झलक जारी की जाएगी|

Update:2025-06-21 14:49 IST

Jana Nayagan Movie

Jana Nayagan Movie: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Jana Nayagan को लेकर चर्चाओं में है। उनकी इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म जन नायगन को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है, क्योंकि थलपति विजय की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर राजनीति में अपना कदम रखेंगे। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी जबरदस्त अपडेट सामने आ रही है, जी हां! खबर है कि थलपति विजय के जन्मदिन पर फिल्म की पहली झलक जारी की जाएगी, साथ ही एक और दिलचस्प खबर सामने आई है, आइए जानते हैं।

थलपति विजय की फिल्म की पहली झलक (Thalapathy Vijay Upcoming Film First Look)

थलपति विजय के फैंस के बीच उनकी इस आखिरी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जिस तरह से फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है, उसे देख साफ है कि विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं अब फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल विजय की फिल्म जन नायगन की एक नई झलक मेकर्स उनके जन्मदिन पर जारी करने वाले हैं। बता दें कि थलपति विजय 22 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं, उनके जन्मदिन पर ही फैंस को बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है।


इसके साथ ही यह भी खबर आई है कि थलपति विजय अपनी फिल्म जन नायगन के लिए खुद एक गाना गाने वाले हैं, जी हां! कहा जा रहा है कि इस गाने का टाइटल "One Last Song" होगा, जिसमें थलपति विजय के फिल्मी करियर को दर्शाया जाएगा।

कब रिलीज होगी Jana Nayagan (Jana Nayagan Release Date)

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म Jana Nayagan का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, रॉकस्टार अनिरुद्ध इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं, वहीं फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण ने किया है जबकि सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एन.के हैं। इस फिल्म में बेहतरीन कलाकार नजर आयेंगे, जी हां! थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे। ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News