Jatadhara Day 1 Collection: जटाधारा ने दर्शकों को किया निराश, पहले दिन ही हुई बुरी तरह फ्लॉप

Jatadhara Box Office Collection Day 1: जटाधारा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना किया कलेक्शन जानिए

Update:2025-11-07 23:04 IST

Jatadhara Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Jatadhara Collection Day 1: सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म जिसमें शिल्पा शिरोडकर भी हैं। आज यानि 7 सिंतबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदे थी। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों के बीच काफी ज्यादा उत्साह बढ़ा दिया था। अब जाकर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिंहा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधारा ने कितना कलेक्शन किया है।  

जटाधारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Jatadhara Box Office Collection Day 1 In Hindi)-

सुधीर बाबू की सुपरनैचुरल पॉवर पर आधारित फिल्म जटाधार इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह है। जटाधारा में पहली बार सोनाक्षी सिंहा ने निगेटिव रोल अदा किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिंहा पिचाशनी बनी है। तो वहीं सोनाक्षी सिंहा की ये फिल्म तेलुगु भाषा में हैं। इस फिल्म में बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी हैं। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक ट्वीटर पर रिव्यू देना शुरू कर दिए हैं। 

सोशल मीडिया पर यूजर ने जटाधारा देखने के बाद लिखा- #जटाधार असहनीय है। एक राजा के आकार की निराशा जो हर पहलू में बुरी तरह विफल रही। इस अवधारणा के आसपास बहुत कुछ हासिल किया जा सकता था लेकिन दुर्भाग्य से यह बुरी तरह विफल रहा। #सुधीर बाबू फीके लेखन और खराब निष्पादन का शिकार हैं। दृश्य और विशेष प्रभाव महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन खराब निष्पादन के कारण सस्ते और अनावश्यक दिखने लगते हैं। फिल्म लोककथाओं की पड़ताल करती है और कुछ अंश आपको बांधे रखते हैं लेकिन कुल मिलाकर यह बहुत बड़ी निराशा है। सब कुछ इतना बुरा है कि सभ्य पृष्ठभूमि ठीक-ठाक लगती है। कलाकार बेहद निराश करते हैं। अभिनय बहुत ही घटिया है। हर एक्टर सचमुच अपने सबसे बुरे रूप में है। फिल्म बिना किसी गुण के अतार्किक है। कुछ हिस्से आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे। तो वहीं फिल्म को 5 में से 1.5 स्टार दिए हैं। 

तो वहीं जटाधारा के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो जटाधारा ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 40 लाख रूपए (Jatadhara Day 1 Collection) तक का ही कलेक्शन किया है। 

Tags:    

Similar News