Peddi Collection Prediction: राम चरण की फिल्म पेड्डी तोड़ सकती है, पुष्पा 2 और बाहुबली 2 के रिकॉर्ड

Peddi Advance Booking Collection Report: राम चरण की पेड्डी मूवी की एडवांस बुकिंग सुरू, जाने पहले दिन फिल्म कितना कर सकती है कलेक्शन

Update:2026-06-03 07:30 IST

Ram Charan Peddi Movie Advance Booking Collection (Image Credit- Social Media)

Peddi Advance Booking Report: साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर राम चरण की इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फिल्म के गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और मिर्जापुर फेम मुन्ना भैया यानि देव्येंदु त्रिपाठी भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का प्रीमियर 3 जून को रखा गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी। 

राम चरण की फिल्म पेड्डी पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन (Peddi Advance Booking Collection Day 1 Prediction)-

राम चरण की फिल्म पेड्डी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।  Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण की पेड्डी मूवी ने उत्तरी अमेरिका में, फिल्म की प्रीमियर एडवांस बिक्री अब तक 870,000 डॉलर तक पहुंच चुकी है, जिसमें 31,237 टिकट बिक चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में देखी गई ज़बरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए, व्यापार विश्लेषकों को उम्मीद है कि प्रीमियर शुरू होने से पहले ही फिल्म की बिक्री में भारी उछाल आएगा और यह सात अंकों का आंकड़ा पार कर जाएगी। उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर एडवांस बिक्री में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करना तेलुगु सिनेमा के लिए एक प्रतिष्ठित उपलब्धि मानी जाती रही है। इससे पहले ऐसी उपलब्धि बाहुबली 2, पुष्पा 2 और अन्य सुपरहित फिल्मों ने हासिल की है। 

तो वहीं इस फिल्म के यदि कलेक्शन की बात करें, तो जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है। उसको देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती हैं। ये आकड़े इससे ज्यादा ये कम भी हो सकते हैं। इसके बारे में दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। जबतक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती है, तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। 

राम चरण की पेड्डी मूवी के बारे में (About Ram Charan Peddi Movie)-

फिल्म में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अलग-अलग खेलों में हाथ आजमाने के बाद अपनी असली पहचान हासिल करता है। यह किरदार कई वास्तविक खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं से प्रेरित है। जैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में आने से पहले फुटबॉल खेलते थे और सचिन तेंदुलकर को शुरुआती दिनों में टेनिस में भी रुचि थी। पेड्डी बदलाव, महत्वाकांक्षा और खेल भावना की एक प्रेरक कहानी पेश करती है।

पेड्डी को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले किया है। इसमें मिथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवी एंटरटेनमेंट भी सहयोगी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। ईशान सक्सेना सह-निर्माता हैं। उत्तर भारत में पेड्डी को जियो स्टूडियोज़ रिलीज़ करेगा। फिल्म का प्रीमियर 3 जून 2026 को दुनियाभर में होगा और इसके बाद 4 जून 2026 को यह विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।



Tags:    

Similar News