Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर

Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Update:2026-06-02 18:53 IST

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Out

Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हाल ही में किया गया था, जिसके बाद से फैंस ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, वहीं अब आज मेकर्स द्वारा फिल्म का ट्रेलर (Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer) भी जारी कर दिया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। भारत भाग्य विधाता फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है, आइए आपको भी एक झलक दिखाते हैं।

भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर इमोशन, डर और हिम्मत से भरपूर है, ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन्स और डायलॉग हैं, जो रोंगटे खड़े कर दे रहें हैं। यहां देखें ट्रेलर -

Full View

भारत भाग्य विधाता फिल्म की कहानी

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) की कहानी 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों (26/11) के दौरान कामा और अल्ब्लेस अस्पताल में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी अस्पताल के उन कर्मचारियों के बारे में जिन्होंने उस रात अपनी जान जोखिम में डालकर 400 से अधिक मरीजों की जान बचाई थी। फिल्म में नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटरों और सुरक्षा कर्मियों के साहस को दिखाया जाएगा। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत इस फिल्म में एक जांबाज नर्स की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी, ट्रेलर में उनकी दमदार अदाकारी देखने को मिल रही है।

भारत भाग्य विधाता कब होगी रिलीज 

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है, उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और ईशा डे जैसे कलाकार हैं, इस फिल्म को पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये फिल्म 12 जून से थिएटरों में रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News