Kangana Vs Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, लोमड़ी से की तुलना
Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah: कंगना रनौत दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर अपनी भड़ास निकालते हुए उनकी तुलना लोमडी से की, आइए जानते हैं विस्तार से।
Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah
Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah: अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसा है। अब यदि आपको बताएं कि पूरा मामला क्या है, तो दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने जंतर मंतर में हुए छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान बॉलीवुड के उन एक्टर्स पर निशाना साधा था, जिन्होंने प्रोटेस्ट में छात्रों के समर्थन में पोस्ट साझा नहीं किया, अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री की तुलना मुंह में हड्डी पकड़े उन कुत्तों से की थी, जो भौंक नहीं सकते, वहीं अब कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह की तुलना लोमड़ी से कर दी है।
कंगना रनौत का नसीरुद्दीन शाह पर तंज
बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन वहीं अब झारखंड में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन शाह ने चुप्पी साधी हुई है, ऐसे में उनकी चुप्पी पर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने सवाल उठाया, पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के लिए कहा, "नसीर साहब! आपने CJP प्रोटेस्ट के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वो बोल नहीं सकते। माफ कीजिएगा! मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कुत्ते कौन हैं, जिनके मुंह में हड्डी है और जो इस JPSC पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट पर चुप हैं।"
पीयूष मिश्रा के इसी पोस्ट पर कंगना रनौत ने भी नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसा। कंगना रनौत ने जवाब देते हुए लिखा, "सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं, उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। आज के समय में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी और क्यूटनेस बहुत कम देखने को मिलती है। मैं नसीरुद्दीन जैसे भेड़िये के बजाय कुत्ता बनना ज़्यादा पसंद करूंगी।" कंगना रनौत के इस बयान से बवाल मचा दिया है, सोशल मीडिया यूजर्स कंगना के इस बयान पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं।