Khesari Lal Yadav ने एक बार फिर किया Kajal Raghwani का जिक्र, उनके साथ फिल्में होती थी हिट

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और रितू सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काजल राघवानी की बात की जा रही है

Update:2026-11-19 15:04 IST

Khesari Lal Yadav Ritu Singh Video (Image Credit- Social Media)

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर, एक बार फिर से खेसारी लाल यादव चर्चाओं में आ गए हैं। इसके पीछे की वजह है खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच का रिश्ता, एक कार्यक्रम के दौरान खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को याद किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को किया याद (Khesari Lal Yadav Ritu Singh Remeber Kaja Raghwani Video)-

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और रितू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें खेसारी लाल यादव से रितू सिंह कहती हुई नजर आती हैं कि आप कहते थे कि केकेआर की जोड़ी सबसे ज्यादा सुपरहिट है। जिसपर खेसारी लाल यादव कहते हैं कि मेरी बेटी का नाम भी रीति है और बेटे का नाम ऋषभ है, खेसारी लाला यादव कहते हैं कि मैं किसी से नफरत नहीं करता हूँ, मैं आज भी प्यार करता हूँ। मेरे लिए आज भी प्यारी है, जो है नहीं उसका नाम नहीं लिया जाए। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 


काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव एक समय था, जब दोनों रिश्ते में थे। दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में साथ में काम किया है। खेसारी लाल यादव शादीशुदा होने के बाद भी काजल राघवानी को डेट करते थे। लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया है जिसके बाद काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कई सारे आरोप लगाए हैं। कि उन्होंने शादीशुदा होने के बाद भी उनसे शादी के वादे किए हैं। लेकिन अब जाकर काजल राघवानी ने भी खेसारी लाल यादव के खिलाफ बोलना बंद कर दिया है और खेसारी लाल यादव भी काजल राघवानी के लिए कुछ भी गलत नहीं कहते हैं। 

Tags:    

Similar News