Maa Hai Na Show: मां है ना रियलिटी शो की कंटेस्टेंट्स लिस्ट आउट, जानिए कब से होगा शुरू
Maa Hai Na Reality Show: जी 5 पर बहुत ही जल्द एक नया रियलिटी शो "मां है ना" शुरू होने वाला है, जिसकी कंटेस्टेंट्स लिस्ट सामने आ चुकी है।
Maa Hai Na Reality Show: जी 5 जल्द ही अपने दर्शकों के लिए एक नया मजेदार रियलिटी शो लेकर आ रहा है, जिसमें टीवी इंडस्ट्री की कुछ जानी मानी हस्तियां नजर आएंगी। यह शो जून महीने में जी 5 पर दस्तक देगा, लेकिन अभी से ही इसने दर्शकों के बीच बज़ बनाना शुरू कर दिया है। बीते दिन ही मां है ना रियलिटी शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया और इसी के साथ ही शो के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए, चलिए जानते हैं कि शो में कौन से सेलेब्स नजर आएंगे।
मां है ना कंटेस्टेंट्स लिस्ट
जल्द ही एक नया रियलिटी शो मां है ना दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए आ रहा है, यह अब तक के सभी रियलिटी शोज़ से बेहद अलग होगा, जहां सेलेब्स अपनी मम्मियों या फिर बच्चों के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगे, मम्मियां और बच्चे अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाएंगे। मां है ना का ट्रेलर जारी कर दिया है, ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया था, जहां इस शो का हिस्सा बनने जा रहे सभी कंटेस्टेंट्स भी मौजूद रहे।
वहीं, अब यदि आपको मां है ना के कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएं तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नजर आएंगी। मनीषा रानी अपने पिता के साथ इस शो का हिस्सा बनीं हैं। तान्या मित्तल भी अपनी मां के साथ नजर आएंगी। उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे के साथ दिखाई देंगी। गुल्लू भी इस शो का हिस्सा हैं, इंटरनेट सेंसेशन भाग्यश्री शर्मा भी इस शो में नजर आएंगी, वहीं सोशल मीडिया पर मशहूर हुईं शाहिदा अंसारी भी शो का हिस्सा हैं, गौरव कपूर और चंदन प्रभाकर जैसे नामी चेहरे भी इस शो में नजर आएंगे।
कब से ऑन एयर होगा मां है ना
जी 5 पर आ रहे इस रियलिटी शो मां है ना की होस्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अदाकारा हैं, जी हां! शिल्पा शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहीं हैं, लंबे समय बाद उनका होस्टिंग का अंदाज देखने लायक होगा। यह शो 12 जून से शुरू होगा, बताया जा रहा है कि ये रियलिटी शो सिर्फ 10 एपिसोड का शो होगा।