Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पेद्दी को बुरी तरह पछाड़ेगी है जवानी तो इश्क होना है फिल्म?

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: राम चरण की पेद्दी और वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के बीच महामुकाबला होने वाला है, आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार सकती है।

Update:2026-05-27 18:37 IST

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: जून महीने की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली है, जी हां! बता दें कि ये महामुकाबला बॉलीवुड और साउथ फिल्म के बीच होने वाला है। दरअसल जिन दो फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है, वो है वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" और राम चरण की फिल्म "Peddi", दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि दोनों में से बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का राज होने वाला है।

पेद्दी वर्सेस है जवानी तो इश्क होना है

राम चरण की फिल्म Peddi और वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बेहद अलग हैं, जहां Peddi एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, वहीं है जवानी तो इश्क होना है एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, हालांकि इसके बावजूद भी दोनों के बीच कम्पीटीशन बेहद बढ़ गया है, Peddi मूवी 4 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है, वहीं वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को थिएटरों में दस्तक देगी।


ऐसे में दर्शकों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई है कि दोनों में से बॉक्स ऑफिस पर किसका राज चलने वाला है, राम चरण की Peddi को लेकर साउथ दर्शकों के बीच धूम मची हुई है, दर्शक फिल्म देखने के लिए उतावले हैं, जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि ये फिल्म पहले दिन पर्दे पर आग लगा देगी, हालांकि बॉलीवुड दर्शकों के बीच Peddi को लेकर उतना क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड दर्शकों के बीच Peddi से ज्यादा वरुण धवन की "है जवानी तो इश्क होना है" को लेकर अधिक क्रेज है, हालांकि असली आंकड़े तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सामने आएंगे।

वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, मनीष पॉल और चंकी पांडे जैसे एक्टर्स हैं।

राम चरण की Peddi

राम चरण की फिल्म Peddi की बात करें और इसमें उनके ऑपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। राम चरण और जान्हवी कपूर की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने किया है।

Tags:    

Similar News