Anik Dutta Death: 66 वर्षीय डायरेक्टर अनिक दत्ता का निधन, जानिए इनकी फैमिली के बारे में

Anik Dutta Death: जाने माने फिल्ममेकर अनिक दत्ता का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया, आइए जानते हैं कि वे कौन थे और अपने पीछे परिवार में किसे छोड़ गए।

Update:2026-05-27 16:56 IST

Anik Dutta Died (Photo- Social Media)

Anik Dutta Died: बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर अनिक दत्ता से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल अनिक दत्ता अब हमारे बीच नहीं रहे, 66 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन छत से नीचे गिरने की वजह से हुआ। अनिक दत्ता 27 मई की दोपहर अपने घर की छत से नीचे गिरे, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में ढाकुरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें नहीं बचा पाया, फिलहाल, पुलिस द्वारा अब मामले की छानबीन की जा रही है। अनिक दत्ता जैसे दिग्गज और महज निर्देशक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा लॉस हुआ है।

कौन थे अनिक दत्ता

अनिक दत्ता का जन्म 22 मई को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम साल 2012 में रखा था, जी हां! अपनी पहली बंगाली फिल्म 'भूतेर भबिष्यत' (Bhooter Bhabishyat) से अपने निर्देशन के करियर की शुरुआत की थी, उनकी पहली ही फिल्म से उन्हें अपार सफलता मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्में निर्देशित की, जैसे - बोरुनबाबुर बंधु', 'अपराजितो', आदि। वहीं उनकी आखिरी फिल्म 'जतो कांडो कोलकाताते' है, जो 2025 में रिलीज हुई थी।


बता दें कि, अनिक दत्ता नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके थे, उन्हें उनकी फिल्म 'अपराजितो' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, बता दें कि इस फिल्म ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दो सम्मान जीते थे, जिनमें से एक सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म (Best Feature Film in Bengali) का पुरस्कार भी शामिल है।

अनिक दत्ता के परिवार में कौन-कौन

अनिक दत्ता के निधन से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है, फैंस और सेलेब्स अनिक दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। बता दें कि अनिक दत्ता अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। अनिक दत्ता की पत्नी का नाम संधि दत्ता (Sandhi Dutta) है, वहीं बेटी का नाम ओइशी दत्ता है, जो विदेश में अपनी पढ़ाई कर रही है। कुछ रिपोर्ट द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि अनिक दत्ता कुछ समय से अपनी पत्नी संधि दत्ता से अलग रह रहे थे।

Tags:    

Similar News