Jailer 2 Cameo: रजनीकांत की जेलर 2 में आखिर किसका होगा कैमियो? सामने आया नाम
Rajnikhant Jailer 2 Cameo: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में किस एक्टर का कैमियो हो सकता है, उनका नाम सामने आ गया है।
Rajnikhant Jailer 2 Cameo: मेगास्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि जेलर साल 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा दिया था, जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद, अब जेलर 2 भी आ रही है, ऐसे में जेलर 2 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। रजनीकांत की जेलर 2 से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ रहीं हैं, वहीं अब कैमियो पर भी नया अपडेट आ गया है, जिसके मुताबिक फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो हो सकता है।
जेलर 2 में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में बेहतरीन स्टार कास्ट नजर आएंगी, लेकिन इसी के साथ ही कैमियो की भी जबरदस्त चर्चा हो रही है, सुनने में आया था कि सुपरस्टार शाहरुख खान का जेलर 2 में कैमियो होगा, लेकिन फिर खबरें आईं कि किंग मूवी पर अपना पूरा ध्यान देने की वजह से शाहरुख खान ने जेलर 2 में कैमियो करने से मना कर दिया है, वहीं अब फिर एक नया नाम सामान आ गया है। जी हां! ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की जगह अब बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने ले ली है, यानी कि जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो हो सकता है, फिलहाल ऑफशियल कन्फर्मेशन तो नहीं है, लेकिन ऋतिक रोशन का नाम चर्चा में आ चुका है और दर्शक खुशी भी जाहिर कर रहें हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म जेलर 2
रजनीकांत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे, जबकि विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी के रोल में नजर आएंगी। रजनीकांत की इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है, हालांकि मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।