Michael Jackson Collection: माइकल जैक्शन पर बनी फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन

Michael Jackson Movie Worldwide Collection: माइकल जैक्सन बनी फिल्म ने खराब समीझा के बाद भी तोड़े रिकॉर्ड कर डाली इतनी कमाई

Update:2026-04-28 14:46 IST

Michael Jackson Movie Worldwide Collection Day 6 (Image Credit-Social Media) 

Michael Jackson Movie Collection: 'पॉप म्यूजिक के भगवान’ कहे जाने वाले Michael Jackson पर बनी बायोपिक रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म को खराब रिव्यू जरूर मिले, लेकिन फैंस के प्यार ने सारी आलोचनाओं को पीछे छोड़ दिया। Jaafar Jackson स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की और भारत में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।कहा जा रहा है कि इसने Oppenheimer और Bohemian Rhapsody के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए। फिल्म में माइकल जैक्सन के विवादों को न दिखाने पर बहस जरूर है, लेकिन फैंस ने साफ कर दिया कि उनके लिए MJ सिर्फ एक स्टार नहीं, एक विरासत हैं। शायद इसलिए क्रिटिक्स की कम रेटिंग के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया। चलिए जानते हैं Michael Jackson Movie ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में 

माइकल जैक्सन मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Michael Jackson Movie Collection Worldwide)

Michael Jackson Movie को रिलीज हुए पाँच दिन हो चुके हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने के लिए ना केवल विदेशों में ही भारत के लोग भी काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म में जाफर जैक्शन ने माइकल जैक्शन का किरदार प्ले किया है। जिसकी वजह से जाफर जैक्शन भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। माइकल जैक्सन के जीवन और करियर पर आधारित यह फिल्म भारत में 20 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है, जबकि इसका वैश्विक संग्रह जल्द ही 220 मिलियन डॉलर (लगभग 2,074.71 करोड़ रुपये) के आंकड़े को पार करने वाला है। 

बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, माइकल तेजी से विश्व स्तर पर 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है और वर्तमान में 218.83 मिलियन डॉलर (लगभग 2,065.44 करोड़ रुपये) के वैश्विक संग्रह के साथ छठे स्थान पर है। यह फिलहाल द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी (831 मिलियन डॉलर), पेगासस 3 (648 मिलियन डॉलर), प्रोजेक्ट हेल मैरी (613 मिलियन डॉलर), हॉपर्स (370 मिलियन डॉलर) और वुथरिंग हाइट्स (241 मिलियन डॉलर) से पीछे है। ऐसा लगता है कि माइकल अगले कुछ दिनों में मार्गोट रॉबी और जैकब एलोर्डी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म को पीछे छोड़ देगी। 

खराब समीक्षाओं का असर उत्तरी अमेरिका के स्थानीय बाज़ार और विश्व स्तर पर इसकी दैनिक कमाई पर पड़ रहा है, क्योंकि इसकी कमाई लगातार गिर रही है। जहां फिल्म ने शुक्रवार, 24 अप्रैल को 39.29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शुरुआत की, वहीं अगले दो दिनों में यह आंकड़ा क्रमशः 32.46 मिलियन डॉलर और 25.45 मिलियन डॉलर तक गिर गया। 155 मिलियन डॉलर के भारी-भरकम बजट पर बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाई है। फिल्म में निया लॉन्ग, केलीलिन ड्यूरेल जोन्स, लौरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार शामिल हैं।

Tags:    

Similar News