Raja Shivaji Cast Net Worth: राजा शिवाजी का सबसे अमीर एक्टर कौन? रितेश, संजय या अभिषेक बच्चन, जानें

Raja Shivaji Cast Net Worth: राजा शिवाजी फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, चलिए जानते हैं कि इस फिल्म में नजर आने वाले सभी एक्टर्स में से सबसे अमीर एक्टर कौन सा है।

Update:2026-04-29 18:01 IST

Raja Shivaji Star Cast Net Worth (Photo- Social Media)

Raja Shivaji Star Cast Net Worth: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शक बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, एडवांस बुकिंग भी सोमवार से ही शुरू कर दी गई है। दर्शक धड़ल्ले से टिकटें खरीद रहें है, कुल मिलाकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है, जिस तरह का क्रेज दर्शकों के बीच बना है, उसे देख साफ है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर तगड़ा कलेक्शन कर सकती है। चलिए इसी बीच, हम आपको बताते हैं कि राजा शिवाजी फिल्म का सबसे अमीर एक्टर कौन हैं।

राजा शिवाजी स्टार कास्ट नेट वर्थ

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनीं फिल्म राजा शिवाजी में रितेश खुद भी एक्टिंग करते नजर आएंगे, उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री और बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं। चलिए जानते हैं कि किसकी नेट वर्थ सबसे अधिक है।


रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख इस फिल्म में राजा शिवाजी का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। बता दें कि रितेश देशमुख ने इस फिल्म के लिए 15-18 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ के बारे में आपको बताएं तो रितेश देशमुख के पास 140 से 150 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जेनेलिया डिसूजा इस फिल्म में राजा शिवाजी की पत्नी सईबाई भोसले का किरदार निभा रहीं हैं। जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म के लिए मेकर्स से 1-2 करोड़ रुपए फीस ली है, वहीं जेनेलिया डिसूजा की नेट वर्थ 150-180 करोड़ रुपए आंकी गई है।

संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त भी राजा शिवाजी फिल्म का हिस्सा हैं, फिल्म में संजय दत्त" अफजल खान का किरदार निभा रहें हैं। उनके पास 295 से 300 करोड़ रुपए की संपत्ति है, वहीं इस फिल्म के लिए संजय दत्त ने 8-10 करोड़ रुपए की मोटी फीस चार्ज की ही।

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी राजा शिवाजी फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले का रोल अदा कर रहें हैं, उन्होंने मेकर्स से फीस के तौर पर 6-8 करोड़ रुपए लिए हैं। वहीं अभिषेक बच्चन 280 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

महेश मांजरेकर

अभिनेता महेश मांजरेकर राजा शिवाजी फिल्म में लखुजी जाधव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेश मांजरेकर को इस फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपए मिले हैं, वहीं महेश मांजरेकर की कुल संपत्ति लगभग 36 करोड़ रुपए है।

फरदीन खान

अभिनेता फरदीन खान भी 'राजा शिवाजी' फिल्म में नजर आएंगे, इस फिल्म में वो मुगल बादशाह शाहजहां की भूमिका निभा रहे हैं। फरदीन खान की फीस के बारे में बताएं तो उन्हें मेकर्स ने 2 से 3 करोड़ रुपए फीस दी है। वहीं फरदीन खान के नेट वर्थ को बारे में बताएं तो उनके पास लगभग 330 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

भाग्यश्री

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी राजा शिवाजी फिल्म का हिस्सा हैं। भाग्यश्री फिल्म में शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई के किरदार में नजर आएंगी, उन्होंने 1-2 करोड़ रुपए इस फिल्म के लिए चार्ज किए हैं, भाग्यश्री की कुल संपत्ति लगभग 38 से 40 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है।

विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन 'राजा शिवाजी' में बड़ी बेगम के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का लिए उनकी फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है, वहीं विद्या बालन की नेट वर्थ 136 करोड़ से 188 करोड़ रुपए के बीच बताई गई है।

बोमन ईरानी

'राजा शिवाजी' फिल्म में बोमन ईरानी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्म में एक 102 वर्षीय पीर बाबा की भूमिका निभाएंगे। वहीं उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएं उनकी कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए से 107 करोड़ रुपए तक आंकी गई है।

Tags:    

Similar News