Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की शादी हुई कंफर्म! जाने कब और कहाँ होगी शादी
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage: बिग बॉस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी हुई कंफर्म सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage Date (Image Credit- Social Media)
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जोकि टीवी जगत के मशहूर कपल हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के सेट पर हुई थी। जहाँ पर तेजस्वी प्रकाश ने शो को जीता था। तो वहीं करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश का दिल जीता था। दोनों बिग बॉस से लेकर अबतक साथ हैं। हालहि में दोनों लॉफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार हैं, दोनों की शादी की तो वहीं अब जाकर Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की शादी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं Karan Kundrra और Tejasswi Prakash कब करेंगे शादी
तेजस्वी प्रकाश और करन कुंद्रा की शादी हुई कंफर्म सामने आया वीडियो (Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding Confirm Video Viral)-
Karan Kundrra और Tejasswi Prakash दोनों के ही फैंस को काफी लंबे समय से शादी का इंतजार था। दोनों को डेट करते हुए काफी समय हो चुका है। दोनों अक्सर साथ में हर एक इवेंट पर नजर आते हैं। तो वहीं लॉफ्टर शेफ सीजन 3 में तेजस्वी प्रकाश को एल्विश यादव भाभी कहते हैं। तो वहीं उनके फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था। अब वो घड़ी आ चुकी है। बता दे कि Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की शादी होने वाली है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही लॉफ्टर शेफ सीजन 3 के सेट पर शादी करेंगे। उनकी शादी की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 'सास बहू और साजिश' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था और देखते ही देखते इसने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर लिया। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया, लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जैसा कि आप देख सकते हैं।
लेकिन अभी तक Karan Kundrra और Tejasswi Prakash दोनों में से किसी ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है कि दोनों की शादी होने वाली है। तेजस्वी प्रकाश और करन कुंद्रा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। जिससे पर्दा लॉफ्टर शेफ सीजन 3 के इस बार के एपिसोड पर से उठेगा।