76 साल के इस Actor का वर्कआउट वीडियो उड़ा देगा होश, Anil Kapoor को भी किया फेल
Nana Patekar Workout Video: नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में ऐसा वर्कआउट करते दिखे कि फैंस के होश ही उड़ गए हैं।
Nana Patekar Workout Video (Photo- Social Media)
Nana Patekar Workout Video: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर सुर्खियों में आ गए हैं और इसकी वजह उनका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा लेटेस्ट वीडियो है, जी हां! नाना पाटेकर का ऐसा अंदाज देख फैंस भी एक पल के लिए शॉक्ड रह गए। दरअसल सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर (Nana Patekar Video) का जो वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है, वो उनके वर्कआउट का वीडियो है, जिसमें नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में भी ऐसा इंटेंस वर्कआउट कर रहें हैं कि उन्होंने अनिल कपूर (Anil Kapoor) को भी पीछे छोड़ दिया।
नाना पाटेकर का वर्कआउट वीडियो वायरल
प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर ने नाना पाटेकर का वर्कआउट वीडियो साझा कर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अतुल कस्बेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नाना पाटेकर शॉर्ट्स, सफेद बनियान और गले में गमछा डाले नजर आ रहें हैं।
इस शानदार वीडियो के साथ अतुल ने कैप्शन में लिखा, "अहो नाना साहेब...!!! आपने तो मेरे फिटनेस गोल्स ही बदल दिए! ये हैं नाना पाटेकर जी.... इनकी उम्र 76 साल है और ये आराम से बार्स पर ट्राइसेप डिप्स कर रहे हैं......इन्होंने पूरे 15 डिप्स किए (मैंने रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू की थी) कुछ दिन मैं थोड़ा स्लो हो जाता हूं.....लेकिन... फिर वापस नाना साहेब पर आते हैं - क्या गजब के लेजेंड हैं।" नाना पाटेकर के इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, 76 साल की उम्र में इस तरह की एनर्जी देख फैंस स्तब्ध रह गए, उनका कहना है कि नाना पाटेकर ने तो अनिल कपूर को भी मात दे दी।
नाना पाटेकर का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, इंडस्ट्री के कई सितारे भी नाना पाटेकर की तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने नाना पाटेकर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बाप रे नाना कमाल।" दूसरे ने लिखा, "नाना के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है।" दूसरे ने लिखा, "बहुत ही शानदार नाना साहेब।" इसी तरह यूजर्स और फैंस नाना की प्रशंसा करते नहीं थक रहें हैं।
नाना पाटेकर अपकमिंग फिल्में
नाना पाटेकर आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म "ओ रोमियो" (O Romeo) में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं नाना पाटेकर की पाइपलाइन में भी कई फिल्में हैं, जो जल्द ही रिलीज होंगी, लेकिन अब तक उनकी फिल्मों से जुड़ी कोई खास अपडेट सामने नहीं आई है, उम्मीद है कि नाना पाटेकर जल्द ही अपनी नई फिल्म से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करेंगे।