प्रधानमंत्री जी आप क्यों डर रहे हैं... अभिनेत्री Kunickaa Sadanand ने कसा नरेंद्र मोदी पर तंज
Kunickaa Sadanand On Narendra Modi: बिग बॉस 19 फेम कुनिका सदानंद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Kunickaa Sadanand On Narendra Modi (Photo- Social Media)
Kunickaa Sadanand On Narendra Modi: जानी मानी अभिनेत्री कुनिका सदानंद अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, वे बिग बॉस 19 में नजर आईं थीं, जहां उन्होंने अपने धाकड़ अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस 19 की खत्म हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन कुनिका सदानंद अक्सर चर्चाओं में बनीं रहतीं हैं, वे X प्लेटफार्म पर देश दुनिया में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं और अब कुनिका सदानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो गया है।
कुनिका सदानंद ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकाली है, उन्होंने नरेंद्र मोदी की टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "बेहद हास्यास्पद! मुझे शर्म आती है कि मेरे प्रधानमंत्री इन सब फालतू कामों में व्यस्त हैं, जिनमें मणिपुर के पड़ोस में फुटबॉल खेलना भी शामिल है, लेकिन उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है। प्रधानमंत्री जी, आप क्यों डर रहे हैं? अब आपके पास अपना मुख्यमंत्री है, मुझे यकीन है कि वह आपकी रक्षा कर सकते हैं। ओह, लेकिन मैं भूल गई, फिर आप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का दबाव डाला जा सकता है, जिसका आपके पास कोई जवाब नहीं होगा। शर्म की बात है महोदय, क्या यही वह बदलाव है जिसका आपने 12 साल पहले वादा किया था?"
कुनिका सदानंद का ये ट्वीट वायरल हो गया है और साथ ही यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है, कुनिका के इस ट्वीट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहें हैं, बहुत से यूजर्स का कहना है कि कुनिका सदानंद की हिम्मत की दाद देनी चाहिए, उन्होंने सही बात कही है, वहीं बहुत से यूजर्स कुनिका सदानंद के खिलाफ में कमेंट कर रहें हैं।
स्मृति ईरानी पर हाल ही में साधा था निशाना
कुनिका सदानंद X प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहतीं हैं, कुछ दिनों पहले ही जब महिला आरक्षण बिल को लेकर बवाल मचा था, उस दौरान भी कुनिका सदानंद के एक ट्वीट ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें उन्होंने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा था। कुनिका सदानंद ने स्मृति ईरानी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था, "मेरी प्रिय स्मृति ईरानी, कृपया झूठी कहानी फैलाना बंद करें। आपकी चाणक्य नीति विफल रही। महिलाओं के लिए बिल लाकर आप आगे से असंवैधानिक संशोधन थोप रही हैं। इस देश की महिलाएं इतनी मूर्ख नहीं हैं। आइए, आगामी 2029 के चुनावों के साथ-साथ राज्य चुनावों में भी महिलाओं को 33% मतदान दें। अभी करें।" बताते चलें कि कुनिका सदानंद ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जब राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन किया था, उन्होंने राघव चड्ढा का भी मजाक उड़ाया था।