राजामौली की Varanasi देख बीच में ही उठकर चले गए लोग? इवेंट में हुई भारी बेइज्जती

Varanasi Movie: निर्देशक राजामौली की फिल्म वाराणसी का इंटरनेशनल स्टेज पर पहला प्रमोशनल इवेंट था, लेकिन विदेशी दर्शकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Update:2026-04-30 17:28 IST

Varanasi Movie Event (Photo- Social Media)

Varanasi Movie Event: राजामौली अपनी फिल्म वाराणसी को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। बता दें कि ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, यानी कि दर्शकों को फिल्म के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। वाराणसी मूवी से जुड़ी लगातार कुछ न कुछ अपडेट सामने आ रही है, वहीं हाल ही में मेक्सिको के सिनेमा कॉन CCXP में वाराणसी फिल्म से जुड़ा एक इवेंट रखा था, लेकिन बताया जा रहा है कि इस इवेंट में वाराणसी मूवी को दर्शकों ने भाव ही नहीं दिया, दर्शक मूवी के बीच में ही उठकर चले गए।

वाराणसी मूवी की हुई बेइज्जती

मेक्सिको में आयोजित हुए इवेंट में देश-दुनिया की बड़ी फिल्में प्रमोट की जाती हैं, ऐसे में वाराणसी भी इस इवेंट में शामिल हुई। राजामौली के बेटे और प्रोड्यूसर SS कार्तिकेय इवेंट में मौजूद रहे थे,उन्होंने वाराणसी के कुछ अनदेखे फुटेज और बिहाइंड द सीन्स की स्क्रीनिंग की, लेकिन लोग बीच में ही उठकर जाने लगे, सोशल मीडिया पर इवेंट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जहां पूरा हॉल खाली नजर आ रहा है।


वहीं अब फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने भी राजामौली की इस फिल्म पर तंज कसा और उन्होंने इसे महा फ्लॉप घोषित कर दिया। मेक्सिको में वाराणसी की स्क्रीनिंग के दौरान जो कुछ भी हुआ, उस पर अपना रिएक्शन देते हुए KRK ने लिखा, "अपनी नई फिल्म Varanasi को प्रमोट करने के लिए राजामौली के बेटे S. S. Karthikeya अमेरिका-मेक्सिको के एक बड़े Comic-Con इवेंट में पहुंचे थे! इस इवेंट में Varanasi के साथ हॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी मौजूद थीं, जैसे AvengersDoomsday और DunePart3..... लेकिन जैसे ही Varanasi के कुछ अनसीन फुटेज दिखाए गए और फिल्म के बारे में प्रेजेंटेशन शुरू हुआ, वैसे-ही लोग बीच में ही उठकर जाने लगे! धीरे-धीरे सभी कुर्सियां खाली हो गई! यह इस बात का सबूत है कि राजामौली की ये प्रोपेगेंडा फ़िल्म का सुपर फ्लॉप होना पक्का है, उन्हें एडवांस में बधाईयां।"

कब रिलीज हो रही वाराणसी मूवी

राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं, फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जो कि एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म है। यह फिल्म अगले साल अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News