Michael 2: माइकल के बाद आएगी माइकल 2, प्रोड्यूसर Adam Fogelson ने किया कंफर्म

Michael 2 Confirmed: हॉलीवुड फिल्म माइकल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने माइकल के सीक्वल का भी ऐलान कर दिया।

Update:2026-04-30 19:25 IST

Michael 2 Confirmed (Photo- Social Media)

Michael 2 Confirmed: हॉलीवुड फिल्म माइकल 24 अप्रैल से दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज हुई है, ये फिल्म हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ही रही है, साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कलेक्शन (Michael Box Office Collection) जबरदस्त हो रहा है। अभिनेता जफर जैक्सन ने माइकल मूवी (Michael Movie Review) में अपने रोल से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म को मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया को देखते हुए अब ज्यादातर दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों में पहुंच रहें हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने माइकल के सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है।

माइकल 2 का हुआ ऐलान

माइकल जैक्सन के बायोपिक माइकल जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर Adam Fogelson ने माइकल 2 (Michael 2) पर भी पक्की मुहर लगा दी है, जी हां! यानी कि अब जल्द ही माइकल 2 पर काम शुरू किया जाएगा। Adam Fogelson ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि माइकल 2 (Michael 2) पर काम शुरू कर दिया गया है।


माइकल 2 की कहानी Michael 2 Story) की बात करें तो जहां माइकल की कहानी खत्म हुई है, वहीं से माइकल 2 की कहानी आगे बढ़ेगी। वहीं शूटिंग के बारे में बताएं तो माइकल मूवी की शूटिंग इस साल के अंत में या फिर अगले साल की शुरुआत में शुरू की जा सकती है। जल्द ही फिल्म की टीम के बीच मीटिंग की जाएगी। माइकल 2 बनने की खबर सुन फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

माइकल मूवी स्टार कास्ट

माइकल मूवी के (Michael Star Cast) कलाकारों के बारे में बताएं तो इसमें निया लांग, माइल्स टेलर, कोलमन डोमिंगोदस जैसे कलाकार हैं। माइकल मूवी में पॉप स्टार के बचपन का रोल नथालिएन लोगन मैकइंटायर ने अदा किया है, जिसके लिए उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। इस फिल्म को जॉन लोगन ने लिखा है और निर्देशन एंटोइन फुकुआ ने किया है और अब माइकल 2 (Michael 2 Director) का निर्देशन भी एंटोइन फुकुआ ही करेंगे।

Tags:    

Similar News