Salman Khan Film: सुपरहीरो फिल्म में काम करेंगे सलमान खान, सामंथा रुथ प्रभु होंगी लीड रोल में?

Salman Khan New Film: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म से जुड़ी अपडेट आ गई है, वे एक सुपरहीरो फिल्म में काम करने जा रहें हैं।

Update:2026-04-30 20:23 IST

Salman Khan New Film

Salman Khan New Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अभिनेत्री नयनतारा संग अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, शूटिंग मुंबई में ही की जा रही है। वहीं इसी बीच सलमान खान की एक और फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है। दरअसल बता दें कि सलमान खान को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें आ रहीं हैं कि वे एक सुपरहीरो फिल्म में काम करने वाले हैं, और अब इस फिल्म पर पक्की मुहर लग चुकी है, साथ ही साथ फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी मिल गई है, आइए जानते हैं।

सुपरहीरो फिल्म में काम करेंगे सलमान खान

सलमान खान अब एक सुपरहीरो फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसे फिल्ममेकर राज और डी.के. बनाने वाले हैं, पिछले दिनों सलमान खान की राज और डी.के. संग सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई थी, तभी से चर्चा तेज हो गई थी कि सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए राज और डी.के. संग हाथ मिलाया है और अब यह खबर पक्की होती नजर आ रही है।

Full View

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की ये फिल्म सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसका बजट काफी अधिक होने वाला है, ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है, जो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू करेंगे।

कौन होंगी लीड रोल

अब सवाल ये उठता है कि सलमान खान संग इस सुपरहीरो फिल्म में कौन सी अदाकारा नजर आएंगी, फिलहाल, अभी जो नाम सामने आ रहा है, वो अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, मेकर्स अभी भी हीरोइन की तलाश में हैं, देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सलमान खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगी।

सलमान खान अपकमिंग फिल्में

सलमान खान के पास इस समय कई फिल्में हैं, इस वक्त सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म "मातृभूमि" के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, जिसमें सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा सलमान खान दिल राजू संग एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जो अगले साल ईद पर दस्तक देगी। वहीं अब सलमान खान इस सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा होंगे।

Tags:    

Similar News