Rahul Roy की पत्नी कौन हैं और कितने अमीर हैं एक्टर? जाने इनके बारे में सबकुछ

Rahul Roy Wife And Net Worth: एक्टर राहुल रॉय की पत्नी कौन हैं क्या दोनों अभी साथ में रहते हैं और कितने अमीर हैं राहुल रॉय जानिए सबकुछ

Update:2026-04-30 12:13 IST

Rahul Roy Wife And Net Worth (Image Credit- Social Media)

Rahul Roy Wife And Net Worth: आशिकी फिल्म से लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय आज एक ऐसी जिंदगी जी रहे हैं। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में छाए हुए हैं। एक समय था जब Rahul Roy की एक झलक पाने के लिए लोग लंबी लाइने लगाते थे। लड़कियों के बीच Rahul Roy की प्रसिद्धी काफी ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन राहुल रॉय का स्टारडम ज्यादा समय तक नहीं रहा, उनके जीवन में एक ऐसा वक्त आया। जब उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा, आज उससे उभर कर वो अपने काम की तरफ रूख कर रहे हैं तो लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। जिसका जिक्र उन्होंने खुद के इंस्टाग्राम पर किया है। तो वहीं आज हम Rahul Roy के निजी जीवन के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं राहुल रॉय की पत्नी कौन हैं और कितने अमीर हैं राहुल रॉय

राहुल रॉय की पत्नी कौन हैं ? ( Who Is Rahul Roy Wife)-

एक्टर राहुल रॉय ने 2000 में फैशन मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली दोनों ने सहमति से 2014 में तलाक ले लिया था। इन दोनों के बच्चें नहीं है। और उन्होंने तलाक की वजह आपसी निर्णय बताया था। शादी से पहले राहुल रॉय का नाम एक्ट्रेस सुमन रंगनाथन से जुड़ा था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। 



 राहुल रॉय कितने अमीर हैं (Rahul Roy Net Worth)-

राहुल रॉय 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी की वजह से रातोरात मशहूर हो गए। राहुल रॉय अपने हेयरस्टाइल और लंबे कोट की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए। उनकी पहचान एक रोमांटिक हीरों के तौर पर लोगों के बीच हुई। उनकी स्टारडम इतनी थी की आशिकी के हिट होने के बाद 11 दिन में उन्होंने 47 से फिल्मों को साइन किया था। इसी से उनकी स्टारडम का पता चलता है। इसके बाद राहुल रॉय को बिग बॉस जीतने के बाद लोकप्रियता मिली। लेकिन राहुल रॉय के जीवन में समय आया। जब सबकुछ बदल गया। बता दे कि राहुल रॉय को फिल्म की शूटिंग के दौरान ज्यादा ठंड की वजह से ब्रेन स्टोक आ गया। और उनका काफी दिनों तक इलाज चला। अब वो फिर से अपने काम पर वापसी कर रहे हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुद ट्रोल होने पर इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। 



 राहुल रॉय के यदि नेटवर्थ की बात करें तो 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, असम से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रॉय की कुल संपत्ति 261 करोड़ रूपए (Rahul Roy Net Worth In Rupees) के करीब बताया गया है। जिसमें 251 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति और 9 करोड़ रूपए से अधिक चल संपत्ति है। राहुल रॉय 2026 में असम विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बनकर आगे आए हैं। 

Tags:    

Similar News