Ranbir Kapoor और Alia Bhatt जल्द हो जाएंगे अलग, इस शख्स ने किया दावा, जाने क्या है वजह
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Sepapration: रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच सबकुछ सही नहीं है, जल्द ही दोनों अलग हो जाएंगे, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह इस क्रिटिक्स ने किया पोस्ट
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Seprated Soon Umair Sandhu X Post (Image Credit-Social Media)
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Separation: आलिया भट्ट और रणवीर कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक हैं। आलिया भट्ट ने कॉफी विथ करण में बताया था कि रणवीर कपूर उनके बचपन के क्रश हैं। जहाँ आलिया भट्ट का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा तो वहीं रणवीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ समेत अन्य एक्ट्रेस के साथ जुड़ा लेकिन ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। और अपनी शादी की घोषणा कर दी, यही नहीं शादी के कुछ महीने में ही उन्होंने अनॉउंस किया की वो माता-पिता बनने वाले हैं। Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की एक क्यूट-सी बेटी भी है। जिसका नाम राहा कपूर है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। तो वहीं अब जाकर Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द हो जाएंगे अलग (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Separated Soon)-
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने मुंबई वाले घर पर पंजाबी ट्रेडिशन से 14 अप्रैल 2022 को शादी की है। दोनोंं ने हालहि में अपना 4वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध कपल में से एक हैं। इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। तो वहीं क्रिटिक्स उमैर संधू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उमैर संधू ने जो लिखा उसकी वजह से Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के फैंस काफी नाखुश हो सकते हैं।
बता दे कि उमैर संधू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "आलिया भट्ट और रणबीर कपूर📰 के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है । बहुत जल्द अलगाव होने वाला है! कारण: रणबीर के विवाहेतर संबंध।"
उमैर संधू के अनुसार, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों जल्द ही एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। जिसके पीछे की वजह रणवीर कपूर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। बता दे कि उमैर संधू अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के ऊपर ऐसे कमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जबतक आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की तरफ से किसी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आ जाता है ये खबर बेबुनियाद मानी जाएगी।
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट अपकमिंग मूवी (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Upcoming Movie)-
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट आने वाले दिनों में लव एंड वॉर में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र 2 का भी हिस्सा दोनों बन सकते हैं। तो वहीं रणवीर कपूर की रामायण मूवी, एनिमल 2 और अन्य फिल्में पाइपलाइन में हैं। आलिया भट्ट की एल्फा फिल्म पाइपलाइन में हैं।