Mismatched Season 4: लौट रहें डिंपल-ऋषि, जानिए कब आएगा मिसमैच्ड का नया सीजन

Mismatched Season 4 : मिसमैच्ड का नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है, मेकर्स द्वारा ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी गई है, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Update:2025-05-28 17:32 IST

Mismatched Season 4 

Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की रोमांटिक सीरीज मिसमैच्ड दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, और तीनों ही सीरीज को बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिला था और अब इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जी हां! हमारी इस खबर को सुन दर्शक यकीनन खुशी से उछल पड़ेंगे। दरअसल अनाउंस किया गया है कि मिसमैच्ड का नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है, मेकर्स द्वारा ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी गई है, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

मिसमैच्ड सीजन 4 कब आएगा

प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की वेब सीरीज मिसमैच्ड के तीसरे सीजन ने हर किसी को इमोशनल कर दिया था, दर्शकों को लगा था कि ये सीजन आखिरी सीजन हो सकता है, हालांकि कहीं न कहीं उन्हें उम्मीद थी कि क्या पता मेकर्स इसका अगला सीजन भी लेकर आएं, और अब मेकर्स ने मिसमैच्ड सीजन 4 का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।


मिसमैच्ड सीजन 4 का ऐलान नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर किया गया। नेटफ्लिक्स पर मिसमैच्ड सीरीज से डिंपल और ऋषि की कुछ तस्वीरें शेयर की गईं, इसके साथ उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया कि मिसमैच्ड का नया सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा।

Full View

नेटफ्लिक्स द्वारा इस ऐलान के बाद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि तीसरे सीजन में डिंपल और ऋषि की कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई थी, उसने दर्शकों को बेहद इमोशनल कर दिया था, दर्शक डिंपल और ऋषि को साथ देखना चाहते थे, और अब चौथे सीजन के ऐलान के बाद यह भी उम्मीद जग गई है कि क्या पता डिंपल और ऋषि की हैप्पी एंडिंग हो जाए। कमेंट बॉक्स में दर्शक सीरीज के चौथे सीजन को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर ही रहें हैं, साथ ही यह भी कह रहें हैं कि प्लीज डिंपल और ऋषि की हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए। मिसमैच्ड सीजन 4 नेटफ्लिक्स पर कब स्ट्रीम करेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि यह जल्द ही रिलीज की जायेगी, साथ ही चौथा सीजन आखिरी सीजन होगा।

Tags:    

Similar News