Drishyam 3 Review: जानिए कैसी है मोहनलाल की दृश्यम 3, कहानी में क्या आने वाला है नया मोड़

Drishyam 3 Movie Review: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली हैं दृश्यम 3

Update:2026-05-21 10:15 IST

Mohanlal Drishyam 3 Review In Hindi (Image Credit-Social Media)

Drishyam 3 Review: मलयालम फिल्म दृश्यम की तीसरी सीरीज आज रिलीज हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी मुख्य भूमिका में Mohanlal ही नजर आ रहे हैं। मोहनलाल ने दृश्यम 3 के माध्यम से जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी की है। बता दे कि इस फिल्म के निर्माता जीतू जोसेफ ने फिल्म के सेट पर अपने एक दोस्त से एक कहानी सुनी थी। जोकि दो परिवारों के बारे में थी। एक लड़का और एक लड़की जिसका रिश्ता बाद में पुलिस केस में तब्दील हो जाता है। उन्होंने इसी कहानी पर फोकस करके Drishyam फिल्म का निर्माण किया। और इसे एक फ्रेंचाइजी बना दी। जिसके दो पार्ट आ चुके हैं। अब जाकर Drishyam 3 आज रिलीज हुई है। Drishyam फिल्म को मलयालम में इतना पसंद किया गया कि इसका निर्माण हिंदी में भी हुआ। जिसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन नजर आएं थे। चलिए जानते हैं Drishyam 3 दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है। 

दृश्यम 3 मूवी रिव्यू (Drishyam 3 Movie Review In Hindi)-

2013 में मलयालम थ्रिलर फिल्म Drishyam आई थी। जिसमें मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया था। एक शातिर केबल ऑपरेटर जो एक अपराध को इतनी गहराई से दबा देता है कि कानून को उसे सुलझाने में सालों लग जाते हैं। फिल्म एक अभूतपूर्व घटना बन गई है। फिल्म के दो सीक्वल बन गए हैं। हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में इसका रीमेक बना है। जोसेफ द्वारा निर्देशित है। कमल हासन ने तमिल में इसका रीमेक किया। और में चीनी और सिंहली भाषा में रूपांतरण किया गया। यह फ्रेंचाइज लगातार बढ़ रही है। Drishyam 3 के माध्यम से जॉर्जकुट्टी एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं। 

Drishyam 3 में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ ने पिछली दो फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराया है। इस मलयालम क्राइम थ्रिलर को जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है। 

Drishyam 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी। जहाँ पर दृश्यम 2 की कहानी खत्म होती है। दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी जॉर्ज के बच्चे बड़े हो गए हैं। तो वहीं उनकी उम्र भी अब ज्यादा हो गई है। पुलिस अभी भी इस केस पर काम करना नहीं बंद कर रही है। तो वहीं इस बार पुलिस के हाथ एक ऐसा सबूत लगा है। जिसकी वजह से जॉर्ज के जीवन में नई परेशानियाँ आने वाली है। जिसका सामना वो करने वाले हैं। तो वहीं Drishyam 3 का ट्वीटर पर रिव्यू आना शुरू हो गया है।  

दृश्यम 3 के पहले भाग की तुलना में दूसरे भाग की दर्शकों ने काफी प्रसंशा की है।

दृश्यम 3 एक मैजिक क्रिएट करेगी। 

एक यूजर ने लिखा-पहला भाग, बेहद कसा हुआ, बीच-बीच में अंतराल के साथ,पहले और दूसरे भाग की तरह ही जॉर्जकुट्टी के भावनात्मक पक्ष को दर्शाते हुए। धीमी गति से कहानी सुनाना, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना। अंतराल के करीब आते-आते 🥶🔥ऐसा लग रहा है कि दूसरे भाग में कुछ बड़ा होने वाला है।


Tags:    

Similar News