Modi-Meloni Memes: PM मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी, सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स.. आग दोनों तरफ से..
Modi-Meloni Memes: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद इंटरनेट पर Memes की बाढ़ आ गई, वहीं अब मनोरंजन जगत के सितारे भी इस वायरल Reel पर मजेदार रिएक्शन दे रहें हैं।
Modi-Meloni Memes (Photo- Social Media)
Modi-Meloni Memes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं। बता दें कि नरेंद्र मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के लिए एक खास भेंट लेकर पहुंचे, उन्होंने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। मोदी द्वारा मेलोडी टॉफी मिलने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, उन्होंने मोदी के साथ Video साझा कर, मेलोडी टॉफी के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। मेलोनी ने जैसे ही मोदी के साथ अपना ये वीडियो साझा किया, वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है, एक पल के लिए लोगों को लगा कि ये AI वीडियो है, लेकिन जब देखा गया कि मेलोनी ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है, तब सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़ आ गई, वहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहें हैं।
मोदी-मेलोनी के वीडियो पर सेलेब्स के मजेदार कमेंट्स
इटली की पीएम मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है, साथ ही वीडियो में नजर आ रहा मोदी और मेलोनी का अंदाज भी लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छा गया है और हर कोई इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है, इंटरनेट पर Memes की बाढ़ आ गई है, यूजर्स कह रहें हैं कि मोदी जी से आज के युवाओं को कुछ सीखना चाहिए, ऐसे ही तमाम मजेदार मीम वायरल हो रहें हैं।
इतना ही नहीं, मोदी और मेलोनी के इस वायरल वीडियो पर मनोरंजन जगत के सितारे भी मजे लेने में पीछे नहीं हट रहें हैं, इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, "बस इसी के लिए जी रहीं हूं।" अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कमेंट किया, "हाहाहाहाहा... मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है।" अभिनेता अली गोनी ने कहा, "हाहाहा.. ये बहुत क्यूट है।" फिल्म क्रिटिक सुमित ने कमेंट किया, "आग दोनों तरफ बराबर है।" सिंगर बी प्राक ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है। इनके अलावा पूजा गौर, मृदुल तिवारी, सिंगर दर्शन रावल, कृष्णा मुखर्जी, स्मृति खन्ना, सिद्धार्थ निगम जैसे तमाम सेलेब्स ने वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं।