Pawan Singh के लिए इस एक्ट्रेस ने कहा- मेरा उनसे बहुत खास रिश्ता है, देखें वीडियो

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं, इस बार इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि उनका उनके के साथ काफी खास रिश्ता है

Update:2026-05-20 14:46 IST

Pakhi Hegde On Pawan Singh Video (Image Credit-Social Media)

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से तो वहीं कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ समय पहले ही Pawan Singh और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसकी सुनवाई बार-बार कोर्ट में चलती रहती हैं। लेकिन कभी ज्योति सिंह कोर्ट में नहीं पहुँचती हैं, तो वहीं कभी Pawan Singh कोर्ट में नहीं आते हैं। इन सबके बीच Pawan Singh को लेकर इस भोजपुरी की इस अदाकारा ने कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

पवन सिंह को पाखी हेगड़े ने कहा कि वो उनके काफी खास हैं (Pakhi Hegde On Pawan Singh Video)-

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का एक इंटरव्यू वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि पाखी हेगड़े से जब उनके और Pawan Singh के रिश्ते के बारे में पूछा गया। तब पाखी हेगड़े ने कहा कि-जब वो मुझसे मिलेंगे तो सम्मानपूर्वक वो मेरा पैर छुएंगे और मेरे साथ मस्ती भी करेंगे, कहेंगे हो गईल भटक लेहरू, पाखी हेगड़े ने बताया कि वो पवन सिंह के लिए काफी खास हैं। लेकिन रोज मर्रा की जिंदगी में नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि Pawan Singh और वो एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। उनकी माँ जबभी यहाँ आती हैं, वो उनसे जरूर मिलती है। और उनके घऱ आती हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।



पवन सिंह और पाखी हेगड़े ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम भी किया हैं। सिर्फ फिल्मों में ही दोनों ने कई सारे गानों में भी साथ में काम किया है। Pawan Singh और पाखी हेगड़े को प्रतिज्ञा, खून पसीना, पवन  राजा जैसे फिल्मों में साथ देखा गया है। 2013 में Pawan Singh और पाखी हेगड़े की आई फिल्म प्यार मोहब्बत जिंदाबाद काफी ज्यादा सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। 

Tags:    

Similar News