Salman Khan को आया मीडिया पर गुस्सा कहा- मातृभूमि पिक्चर की माँ की आँख, मेरे दर्द का आनंद ले रहे

Salman Khan Instagram: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान अस्पताल के बाहर आए देर रात में नजर, मीडिया की हरकतों पर आया उनको गुस्सा, नहीं संभाल पाए खुद को देखें वीडियो

Update:2026-05-20 07:31 IST

Salman Khan Hospital Video Angry On Paps (Image Credit-Social Media)

Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं, एक बार फिर से सलमान खान सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन इस बार सलमान खान के सुर्खियों में रहने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है। बल्कि उनका गुस्सा है। बता दे कि Salman Khan का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Salman Khan अस्पताल के बाहर निकलते हुए नजर आ  रहे हैं। और वो वहाँ मौजूद पैप्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। 

सलमान खान को आया पैपराजी पर गुस्सा वीडियो वायरल (Salman Khan Angry On Paps Outside Hospital Video Viral)-

कल देर रात Salman Khan का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि सलमान खान (Salman Khan) कल अस्पताल से निकलते हुए मीडिया के कैमरों में कैद किया गया। Salman Khan को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। यही वजह है कि सलमान खान कहीं भी जाते हैं। उनके आगे-पीछे पैप्सराजी कैमरों के साथ दिखाई देते हैं। भाईजान की एक झलक पाने के लिए क्योंकि उनको भी पता है कि Salman Khan की एक झलक उनके लिए कितनी कीमती है। 

यही वजह है कि कल देर रात को जब Salman Khan अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। तब उस समय वहाँ पर पैपराजी अपने कैमरों के साथ उनकी तस्वीरें खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे। तभी Salman Khan को पैप्स पर गुस्सा आ जाता है। और अस्पताल से बाहर निकलते हुए Salman Khan कहते हैं कि तुम पागल हो, तुम्हारा कोई फैमिली मेंबर ऐसा हो, जिसके बाद पैप्स ने सलमान खान को कहा- सॉरी भाई, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।



सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दिखाया अपना गुस्सा (Salman Khan Instagram Post)-


इसके अलावा सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे पर बात करते हुए तस्वीरें शेयर की लिखा- अगर मुझे अस्पताल में कोई प्रेसकर्मी मेरे दर्द का आनंद लेते हुए दिखे तो... जिन प्रेसकर्मियों के लिए मैं खड़ा रहा, जिनके साथ मैंने बातचीत की, जिनकी मैंने देखभाल की और यह सुनिश्चित किया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।


इसके अलावा सलमान खान ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा- लेकिन अगर वे मेरे घाटे से पैसा कमाना चाहते हैं... चुप रहो आनंद मत लो। भाई-भाई मातृभूमि पिक्चर की माँ की आँख, पिक्चर इम्प है या जिंदगी।


सलमान खान ने एक और इस्टाग्राम पोस्ट किया और लिखा- ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना…।

जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं इस पर प्रतिक्रिया दूँगा?


इसके अलावा सलमान खान ने लिखा- साथ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालो गे हा हा हा।



Tags:    

Similar News