Shakti Shalini Film: अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी को मिलेगा बड़ा हाइप, इस एक्टर के Cameo से मचेगा बवाल

Shakti Shalini Movie: अनीत पड्डा की हॉरर थ्रिलर फिल्म शक्ति शालिनी में अक्षय कुमार का कैमियो होने वाला है।

Update:2026-05-19 19:54 IST

Shakti Shalini Cameo (Photo- Social Media)

Shakti Shalini Movie: सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं, जो एक हॉरर थ्रिलर फिल्म होने वाली है। सैयारा के बाद अनीत पड्डा की ये दूसरी फिल्म है, जिसमें उनका बेहद अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। अनीत पड्डा की इस फिल्म के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की खबरें आ रहीं हैं, जी हां! शाहरुख खान की किंग की वजह से मेकर्स अब 2027 में इस फिल्म Shakti Shalini Release Date) को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहें हैं, वहीं इन सबके बीच फिल्म से जुड़ी एक और इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं।

शक्ति शालिनी में होगा अक्षय कुमार का कैमियो

शक्ति शालिनी मूवी से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार का कैमियो होने वाला है। अक्षय कुमार शक्ति शालिनी मूवी में एक खास रोल अदा करते नजर आएंगे। बता दें कि अक्षय कुमार ने मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स स्त्री 2 में भी कैमियो करते नजर आए थे और अब वे मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म में भी कैमियो करेंगे। खबर तो यह भी है कि अक्षय कुमार ने शक्ति शालिनी के अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है ।

Full View

शक्ति शालिनी स्टार कास्ट

हॉरर कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा के साथ ही नाना पाटेकर और विनीत कुमार सिंह मुख्य किरदारों में हैं। विनीत कुमार सिंह इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहें हैं, जो बहुत ही खतरनाक होने वाला है। सुनने में तो यह भी आया है कि शक्ति शालिनी मूवी में अनीत पड्डा का डबल रोल होगा, जी हां! अनीत पड्डा (Aneet Padda Double Role In Shakti Shalini) इस फिल्म में शक्ति और शालिनी दोनों ही किरदारों में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी शक्ति शालिनी

अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, फिल्म में अनीत पड्डा बुराइयों और अन्याय के खिलाफ लड़ती नजर आएंगी। आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) फिल्म के निर्देशक है, मैडॉक फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है, फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन उसी दिन शाहरुख खान की किंग भी रिलीज हो रही है, जिस वजह से अब मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाते हुए इसे 2027 की जनवरी में रिलीज करने का फैसला किया है, हालांकि अब तक मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

Tags:    

Similar News