Kangana Ranaut On Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा केस पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- अपना हीरो खुद....
Kangana Ranaut On Twisha Sharma: कंगना रनौत ने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस में बड़ा बयान दिया है, जो चर्चा में आ गया है।
Kangana Ranaut On Twisha Sharma
Kangana Ranaut On Twisha Sharma: देश में हाल ही में दो ऐसी दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल भोपाल की ट्विशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर की संदिग्ध मौत हुई है, कहा जा रहा है कि दोनों ही महिलाओं को दहेज के चक्कर में ससुराल द्वारा मार दिया गया, और अब ससुराल पक्ष के लोग सुसाइड का इल्जाम लगा रहें हैं, लेकिन परिवार वालों का साफ तौर पर कहना है कि दहेज के चक्कर में उनकी बेटी की जान ली गई है। ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर का केस सुन हर किसी का दिल दहल गया है, वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, आइए जानते हैं कंगना रनौत ने क्या कहा।
कंगना रनौत का बयान वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और पॉलिटिशियन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वे हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं, वहीं अब उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर के केस में भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं को एक खास सलाह दी है कि उन्हें किसी शादी से पहले इंडिपेंडेंट होना जरूरी है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, "शादीशुदा महिलाओं के बारे में हर दिन इतनी दुखद खबरें आती हैं... कई पढ़ी-लिखी लड़कियां दुर्घटनाओं का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता को अपनी परेशानियां बताती हैं। वह उनसे मदद की भीख तक मांगती हैं, लेकिन भारतीय समाज इस बात के लिए बदनाम है कि वह बेटियों को उनकी शादी के बाद उन्हें अकेला छोड़ देता है। मैं आपको एक सलाह देती हूं.... ऐसी सलाह जो न आपको सोशल मीडिया, फैशन, डेटिंग, शादी या मेकअप इंडस्ट्री नहीं बता रही है। आपकी जिंदगी में किसी भी इंसान से ज्यादा महत्वपूर्ण आपका करियर है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। प्लीज, आपको अपना हीरो खुद बनना होगा। कोई और आपको बचाने नहीं आएगा। आप क्या करती हैं और आप कौन हैं, यह इस बात से कहीं ज्यादा जरूरी है कि आप किससे शादी करती हैं। अपनी जिंदगी वैसी बनाएं जैसी आप चाहती हैं। किसी और की बात न सुनें।" कंगना रनौत का ये बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस उनकी इस बात से सहमति जता रहें हैं।
कंगना रनौत वर्कफ्रंट
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं। इसी के साथ ही उनकी फिल्म "भारत भाग्य विधाता" भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, फिल्म की रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस की गई थी, भारत भाग्य विधाता फिल्म 12 जून को रिलीज हो रही है, जिसमें कंगना रनौत एक नर्स का किरदार निभाते नजर आएंगी।