Thalapathy Vijay के सीएम बनते हीं उनकी जगह ली Suriya ने, फिल्म Karuppu ने मचाया तहलका

Karuppu Box Office Collection Day 5: सूर्या की फिल्म करूप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, इसके साथ ही बन गई तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Update:2026-05-19 15:09 IST

Thalapathy Vijay Vs Suriya Karuppu Collection Day 5 (Image Credit-Social Media)

Karuppu Collection Day 5: साउथ सिनेमा के सबसे फेमस एक्टर में से एक सूर्या जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए कई सारे अवॉर्ड जीते हैं। जिसमें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी शामिल है। सूर्या इन दिनों हालहि में रिलीज हुई अपनी फिल्म Karuppu की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि इस फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन भी हैं। जिनका नाम लगातार तमिलनाडु के सीएम और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ जुड़ता रहा है। थलापति विजय ने Karuppu Movie के सुबह के शो की भी इजाजत दे दी थी। लेकिन फिल्म के मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच किसी वजह से बात नहीं बनी थी। जिसके बाद Karuppu Movie के सुबह और दोपहर के शो रद्द कर दिए गए थे। सूर्या ने बातचीत करके सारा मामला सुलझा लिया। तो वहीं सूर्या की फिल्म Karuppu रिलीज होते ही तमिल सिनेमा में थलापति विजय की जगह लेते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि उनकी फिल्म Karuppu ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। और चार दिनों में 150 करोड़ रूपए के करीब कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि सूर्या ले सकते हैं थलापति विजय की जगह

करूप्पू मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Karuppu Box Office Collection Day 5)-

बता दे कि सूर्या ने Karuppu Movie के माध्यम से इस साल की सबसे सुपरहिट फिल्म दी है। इससे पहले थलापति विजय की फिल्मों के नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ करते थे। उनकी फैन फॉलोईंग इतनी ज्यादा है कि उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही 100 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लेती थी। थलापति विजय की फिल्म GOAT को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले थे। इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। Thalapathy Vijay की फिल्म GOAT ने उस समय 450 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया था। 



तो वहीं सूर्या की भी तमिल सिनेमा में काफी फैन फॉलोईंग है। वो पहले से ही अपने फिल्मों के माध्यम से थलापति विजय को टक्कर देते हुए नजर आए हैं। लेकिन थलापति विजय ने तमिलनाडु के सीएम बनने से पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया था कि वो फिल्मों में बतौर एक्टर अब काम नही करेंगे। तो वहीं उनकी आखिरी फिल्म Jana Nayagan होगी। जोकि अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। 

थलापति विजय के सीएम बनते ही उनकी जगह Suriya ने ले ली है। और उनकी फिल्म करूप्पू ने वैश्विक स्तर पर 142 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं सूर्या की फिल्म करूप्पु के यदि पाँचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 3 करोड़ रूपए (Karuppu Collection Day 5) तक का कलेक्शन कर लिया है। ये आकड़े केवल अभीतक के हैं, तो वहीं रात तक करूप्पु मूवी के आकड़ों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। वीकेंट के बाद भी सोमवार को फिल्म ने 14 करोड़ रूपए का आकड़ा पार किया है। देखने लायक होगा कि क्या सूर्या की फिल्म करूप्पु थलापति विजय की फिल्म GOAT का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाएगी। और बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रूपए तक कलेक्शन कर पाएगी। 

Tags:    

Similar News