Twisha Sharma कौन थी? किन-किन फिल्मों में किया काम, जानिए इनके पति और परिवार के बारे में सबकुछ

Twisha Sharma Case: द्विशा शर्मा अपने पति के घर पर पाई गई फांसी पर लटकी, जाने कौन थी ट्विशा शर्मा और इनके बारे में अन्य जानकारी विस्तारपूर्वक

Update:2026-05-19 15:58 IST

Twisha Sharma Case (Image Credit- Social Media)

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ ये नाम आपको सुनने को मिल जाएगा। बहुत से लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन थी Twisha Sharma और क्यों इतनी कम उम्र में अपनी जिंदगी से हार मान लिया उन्होंने, कुछ समय पहले ही तो उनका विवाह हुआ था। आज हम Twisha Sharma के बारे में बात करने जा रहे हैं। कैसे एक्ट्रेस से बनी कॉर्पोरेट वर्कर, क्या शादी के लिए Twisha Sharma ने फिल्मों से नाता तोड़ दिया था। चलिए जानते हैं Twisha Sharma के बारे में

ट्विशा शर्मा कौन थी ( Who Was Twisha Sharma In Hindi)-

12 मई को ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी उनके पति के घर भोपाल में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। तो वहीं Twisha Sharma की सास का कहना है कि उनकी मौत नशीली दवाओं के सेवन, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक पृष्भूमि बताई है। तो वहीं भोपाल पुलिस Twisha Sharma Case की जांच दहेज के संदिग्ध मामलों के रूप में कर रही है। 

Twisha Sharma की मौत के बाद उनके दोस्तों, परिवारवालों और शुभचिंतकों ने जंतर-मंतर पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया है। तो वहीं 33 वर्षीय Twisha Sharma की मौत से उनके फिल्म इंड्रस्टी से जुड़े दोस्त भी उनकी अचानक मौत के काफी आश्चर्यचकित हैं। 2009 से 2012 के बीच Twisha Sharma ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। Twisha Sharma ने फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम किया है। शादी के कुछ समय पहले वो दिल्ली की एक कपंनी में काम करती थी। Twisha Sharma ने 2024 में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से बीबीए की डिग्री हासिल की थी। और बाद में उसी साल नरसी मोजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइ एजुकेशन से एमबीए किया। अपनी मृत्यु के समय Twisha Sharma डीएडीबी जर्मनी के दिल्ली कार्यालय में संचार और ऑनबोडिंग मैनेजर के रूप में काम कर रही थी। Twisha Sharma मिस पुणे भी रह चुकी हैं। 



 ट्विशा शर्मा ने किन-किन फिल्मों में काम किया ( Twisha Sharma Movies)-

रिपोर्ट्स के अनुसार, Twisha Sharma ने तेलुगु फिल्म मुग्गरू मोनागल्लू जोकि 2021 में रिलीज हुई थी में काम किया था। इसके अलावा Twisha Sharma हिंदी लघु फिल्म जरा संभाल काय में भी 2018 में काम किया था। Twisha Sharma के साथ फिल्मों में काम करने वाले एक अभिनेता ने बताया कि वो मास्टर डिग्री करना चाहती है। और एक्टिंग उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, क्योंकि उनका भाई सेना में था। इसलिए वो वापस जाकर अपने परिवार के साथ रहेंगी। 

ट्विशा शर्मा के पति कौन हैं (Who Was Twisha Sharma Husband)-

नोएडा की रहने वाली Twisha Sharma की मुलाकात मैरिज वेबसाइड के माध्यम से 2024 में Samarth Singh से मुलाकात हुई, जोकि एक वकील हैं। और 2025 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। Twisha Sharma की मौत के बाद उनके पति फरार हो चुके हैं। तो वहीं उनके घर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें Twisha Sharma को छत पर जाते हुए देखा गया है। तो वहीं कुछ समय के बाद उनके पति को भी वहाँ जाते देखा गया है। जो उनका शव दो व्यक्तियों की मद्द से सीड़ी से उतारते हुए नजर आए हैं। ट्विशा शर्मा की सास रिटार्यड जज हैं। 




Tags:    

Similar News