Welcome To The Jungle: वेलकम 3 में अक्षय कुमार का होगा डबल रोल? जानें

Welcome To The Jungle Song: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 को लेकर खबरें आ रहीं हैं कि फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है।

Update:2026-05-19 18:57 IST

Akshay Kumar Double Role In Welcome To The Jungle Movie 

Welcome To The Jungle Song: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म "वेलकम टू द जंगल" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, फिल्म जून महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, फैंस फिल्म को लेकर बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, क्योंकि इस फिल्म में इंडस्ट्री के आधे सितारे नजर आएंगे। बता दें कि हाल ही में वेलकम टू द जंगल मूवी का टाइटल ट्रैक (Welcome To The Jungle Title Track) रिवील किया गया, जिसे बेहतरीन रिस्पांस मिला, वहीं अब अक्षय कुमार के रोल से जुड़ी दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है, आइए जानते हैं।

अक्षय कुमार का फिल्म में होगा डबल रोल

वेलकम टू द जंगल मूवी के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार का इस फिल्म में डबल रोल होने वाला है, दरअसल मेकर्स द्वारा खुद इस बात का हिंट दिया गया है। वेलकम टू द जंगल के रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में ही अक्षय कुमार का डबल रोल (Akshay Kumar Double Role) देखने को मिला। अक्षय कुमार पिता के रोल के साथ ही बेटे के किरदार में भी नजर आएंगे, जिसकी झलक टाइटल ट्रैक के अंत में देखने को मिली।

Full View

वेलकम टू द जंगल का टाइटल ट्रैक वायरल हो गया है और अब तक इस पर 14 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और लगातार व्यूज बढ़ ही रहें हैं, एकसाथ इतने कलाकारों को एक ही फ्रेम में देख दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म से जुड़ी यह भी खबर सामन आ चुकी है कि वेलकम टू द जंगल के लिए कुछ पुराने गानों को रीक्रिएट किया जाएगा, जैसे होंठ रसीले और एक ऊंचा लंबा कद।

वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट

वेलकम टू द जंगल (Welcome 3 Star Cast) एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ ही सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर समेत, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक समेत कई और स्टार्स दिखने वाले हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित, 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बताते चलें कि वेलकम सीरीज की अब तक दो फिल्में आ चुकीं हैं और दोनों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। वेलकम का पहला पार्ट 2007 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था और अब तीसरा पार्ट 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है, देखना होगा कि वेलकम 3 (Welcome 3) को दर्शकों का प्यार मिलता है या नहीं।

Tags:    

Similar News