Dragon Teaser Review: जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर दर्शकों को कितना आया पसंद, जानिए
Dragon Movie Teaser Review: जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर हुआ रिलीज, जानिए दर्शकों को कितना पसंद आया फिल्म का टीजर
Junior NTR New Movie Dragon Movie Teaser Review (Image Credit-Social Media)
Dragon Movie Teaser: जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म Dragon काफी दिनों से सुर्खियों में छाई हुई थी। जिस दिन से प्रशांत नील ने फिल्म से Junior NTR का फर्स्ट लुक जारी किया है। उस दिन से दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं अब जाकर Junior NTR की फिल्म Dragon का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ड्रैगन मूवी (Dragon Movie) का टीजर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं Dragon Movie का फर्स्ट ग्लिम्प्स दर्शकों को कितना पसंद आया है।
जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिव्यू (Junior NTR New Movie Dragon Teaser Review In Hindi)-
'ड्रैगन' (Dragon) यकीनन आने वाले समय की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी ताकतों 'मैन ऑफ द मासेस' एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ ला रही है। एक ग्रैंड सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करने वाली यह फिल्म, बड़े पर्दे पर लार्ज-स्केल एंटरटेनमेंट की परिभाषा को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 मई को रात 11:52 बजे आने वाली इसकी पहली झलक को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर था, और आखिरकार वो घड़ी आ ही गई। 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर, यह पहली झलक एक धमाकेदार ट्रीट के रूप में सामने आई है, जो कि सच में बेहद शानदार और एक्स्ट्राऑर्डिनरी है।
https://www.youtube.com/watch?v=bedocP4nRAo&list=PLTzWd-XDK0mRwUABuryvgA3euyGnbsh-W&index=1&t=4s
घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है, और फैंस इसके हर एक अपडेट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इंडस्ट्री के दो इतने दमदार और पावरहाउस नाम एक साथ आ रहे हों, तो जाहिर है कि 'ड्रैगन' सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना चुकी है। दर्शक बड़े पर्दे पर इस मेगा कोलैबोरेशन के धमाके को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'ड्रैगन' में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' (NTR Arts) के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर देखने के बाद दर्शकों ने ट्वीटर पर रिव्यू देना शुरू कर दिया है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- ड्रैगन की झलक शानदार थी। तकनीकी रूप से अब तक की सबसे बेहतरीन चीज़ों में से एक। रात के दृश्यों में लाइटिंग और कलर ग्रेडिंग कमाल की है। नील ने एक शानदार दुनिया बनाई है। मेरे दोस्त एनटीआर लूगर के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। एनटीआर के दूसरे पहलू का इंतज़ार है।
तो वहीं इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- भारतीय सिनेमा के महान नायक #एनटीआर! क्या
गजब का रूपांतरण! संवादों का क्या अद्भुत अंदाज़!
पर्दे पर उनकी उपस्थिति क्या ही अद्भुत थी
! मेरी बात याद रखना
ड्रैगन यह इतिहास रचने जा रहा है। यह
का सर्वश्रेष्ठ काम होगा।
तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रशांत नील की सफलता का सिलसिला जारी है! KGF और Salaar ब्लॉकबस्टर फिल्में थीं, अब#ड्रैगनजूनियर एनटीआर के साथ यह झलक ज़बरदस्त है! शानदार दृश्य, भरपूर जोश और एनटीआर की गर्जना!
पूरे भारत में धूम मचाने वाली है...