Dragon Movie Teaser: ख़तरनाक! जूनियर NTR की ड्रैगन का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
Dragon Movie Teaser: जूनियर NTR और प्रशांत नील की मच अवेटेड फिल्म ड्रैगन का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है।
Dragon Movie Teaser
Dragon Movie Teaser: साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR अपनी अपकमिंग फिल्म Dragon को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जिसे वे साउथ के टॉप निर्देशक प्रशांत नील के साथ बना रहें हैं। जूनियर ntr और प्रशांत नील की इस फिल्म ने अभी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, वहीं अब तो फिल्म की पहली झलक भी रिलीज कर दी गई है, जो बहुत ही धमाकेदार है, जूनियर ntr का ऐसा धांसू लुक देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
ड्रैगन मूवी का टीजर रिलीज
जूनियर NTR के फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिला है, मेकर्स ने पहले से ही ऐलान कर दिया था कि 20 मई यानी कि जूनियर NTR के जन्मदिन पर उनकी प्रशांत नील के साथ आने वाली फिल्म की पहली झलक रिवील की जाएगी और अब मेकर्स के कहे मुताबिक फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जो मिनटों में वायरल हो गई है। 4 मिनट 35 सेकंड के टीजर की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। जूनियर ntr का ऐसा दमदार लुक देखने को मिला है, जिसने होश उड़ा दिए हैं, फिल्म फुल ऑन एक्शन से भरपूर होने वाली है। यहां देखें टीजर -
ड्रैगन मूवी में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन में नजर आने जा रहीं हीरोइन के नाम से भी पर्दा उठा दिया गया है, जहां कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा होंगी, वहीं टीजर में फिल्म की हिरोइन की झलक देखने को मिली, ड्रैगन मूवी में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत लीड रोल निभाते नजर आएंगी।
एक्शन से भरपूर होगी ड्रैगन
जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन को बहुत ही बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, कहा जा रहा है कि फिल्म में बहुत ही धमाकेदार एक्शन होने वाला है। प्रशांत नील द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया जा रहा है, जो KGF और सलार जैसी फिल्में बना चुके हैं, उन्होंने KGF और सलार ने कमाल कर दिया था, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी की थी और अब ड्रैगन मूवी भी बेहद खतरनाक होने वाली है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया गया है, अभिनेता अनिल कपूर और Ravi Basrur भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 11 जून 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।