Bandar Movie Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन आएगा बॉबी देओल की बंदर का ट्रेलर
Bandar Movie Trailer: बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।
Bandar Movie Trailer
Bandar Movie Trailer: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी आने वाली फिल्म बंदर को लेकर खबरों में बनें हुए हैं। फिल्म का टीजर कुछ हफ्ते पहले ही जारी किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर बेहद बढ़ चुकी है, वहीं अब ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है, जी हां! मेकर्स द्वारा खुद ऐलान कर दिया गया है कि बॉबी देओल की बंदर का ट्रेलर कब (Bandar Trailer) लॉन्च किया जाएगा, आइए बताते हैं।
बॉबी देओल की बंदर का ट्रेलर कब होगा रिलीज
बंदर मूवी लंबे समय से चर्चाओं में थी, शूटिंग भी सालों पहले ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब तक फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब फिल्म बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है, जिसमें दर्शकों को सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। बता दें कि बॉबी देओल के साथ बंदर फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाली हैं, उन्होंने ही फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी करते हुए ट्रेलर से जुड़ी जानकारी दी। सान्या मल्होत्रा ने बताया कि बंदर का ट्रेलर 21 मई यानी कि कल रिलीज होगा। दर्शक ट्रेलर देखें के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं।
बंदर मूवी की क्या है कहानी
बॉबी देओल की फिल्म बंदर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटना से प्रेरित है। बंदर मूवी की कहानी एक ऐसे अभिनेता के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे झूठे आरोपों पर फंसा दिया जाता है, उसके ऊपर बलात्कार के झूठे आरोप लगाए जाते हैं और उसे जेल हो जाती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। बंदर मूवी से बॉबी देओल समर नाम का किरदार निभा रहें हैं।
बंदर मूवी स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा के के साथ अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म बंदर में राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जो 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।