Gullak Season 5 Trailer: अन्नू भैया पड़े लड़की के चक्कर में, मिश्रा परिवार वापसी को तैयार, जानिए कब आएगी सीरीज

Gullak Season 5 Trailer: सोनी लिव की पसंदीदा सीरीज 'गुल्लक' सीजन 5 का ट्रेलर आ चुका है, आइए जानते हैं ये सीरीज रिलीज कब होगी।

Update:2026-05-20 17:02 IST

Gullak Season 5 Trailer

Gullak Season 5 Trailer: दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सीरीज गुल्लक अपने नए सीजन यानी कि पांचवें सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है, आज ही मेकर्स द्वारा गुल्लक सीजन 5 का शानदार ट्रेलर (Gullak Season 5 Trailer Out) जारी कर दिया गया, जो रिलीज होते ही पूरे सोशल मीडिया पर छा गया। गुल्लक एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है, लेकिन दर्शकों को एक चीज ने निराश कर दिया है, दरअसल अन्नू भैया के किरदार में दर्शक वैभव राज को मिस कर रहें हैं, चलिए आपको ट्रेलर की एक झलक दिखाते हैं।

गुल्लक सीजन 5 ट्रेलर

मिडल क्लास परिवार से जुड़ी गुल्लक की कहानी का नया सीजन आने वाला है, आज ट्रेलर भी आ गया है।। ट्रेलर में मिश्रा परिवार का अपनापन देखने को मिला, जहां अब तक सिर्फ मिश्रा की घर का खर्च चला रहे थे, वहीं अब इस सीजन में उनके बेटे भी हाथ बटाने लगे हैं। इतना ही नहीं! अन्नू भैया की जिंदगी में एक नई हसीना की एंट्री हो गई है। मिश्रा परिवार का घर पेंट हो चुका है, साथ ही घर में कई बड़े बदलाव किए जा रहें हैं। यहां देखें ट्रेलर-

Full View

गुल्लक सीजन 5 स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट

गुल्लक सीजन 5 में पुराने कलाकार ही नजर आएंगे, जैसे जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता राजवार, ये सभी कलाकार गुल्लक सीरीज की जान हैं, उनकी नेचुरल एक्टिंग दर्शकों की दीवाना बना लेती है। हालांकि बता दें कि गुल्लक सीजन 5 के एक किरदार में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, जहां अब तक सीरीज में अन्नू भैया का किरदार अभिनेता वैभव राज गुप्ता निभा रहे थे, वहीं अब सीजन 5 में ये किरदार अनंत वी जोशी द्वारा निभाया जा रहा है, जिसकी वजह से दर्शक थोड़े मायूस भी हैं। बताते चलें कि गुल्लक सीजन 5 का प्रीमियर 5 जून से सोनी लिव पर होगा।

Tags:    

Similar News