Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की सास पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, कहा- इसका इंटरव्यू लेना बंद करो
Twisha Sharma Death Case: फॉरमल मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह का इंटरव्यू देख अभिनेत्री अनुष्का रंजन भड़क गईं, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला देश भर में चर्चा में बना हुआ है, जहां ट्विशा का पूरा परिवार ससुराल वालों पर इल्जाम लगा रहा है, वहीं ट्विशा की पति और सास गिरिबाला सिंह का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है, और इन सबके बीच ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह लगातार मीडिया में इंटरव्यू दे रहीं हैं और सारा इल्जाम ट्विशा पर ही लगा रहीं हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं और अब जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का रंजन का भी गुस्सा सास गिरिबाला सिंह पर फूट पड़ा है।
अनुष्का रंजन का फूटा गुस्सा
ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ट्विशा के बारे में कह रहीं हैं - ट्विशा कहती थी कि इसे प्लांट्स बहुत पसंद है, लेकिन सुबह में जब मैं वॉक करके आती थी तो मैं पानी डालती थी, वो कभी देखती नहीं थी पौधों को। हमें पौधे बहुत पसंद हैं, अभी भी पुलिस ने जहां लॉक कर रखा है, आप अपना काम करो, लेकिन हमने कहा कि हमारे पौधे सूख जाएंगे। एक तरफ पौधे अच्छे कहते हैं, एक तरफ बच्चे अच्छे लगते हैं, लेकिन पौधों की देख रेख नहीं करनी, बच्चे नहीं पैदा करने हैं। इसी तरह और भी इल्जाम वे ट्विशा पर लगा रहीं हैं।
गिरिबाला सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं अब इस वीडियो पर अभिनेत्री अनुष्का रंजन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विशा शर्मा की सास पर जमकर भड़ास निकाली। अनुष्का रंजन ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये औरत पागल है...इसकी चिंता तो देखो, लड़की मर जाए, लेकिन पौधा नहीं मरना चाहिए।" अनुष्का रंजन ने इसके बाद एक और कमेंट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "प्लीज़ उसका इंटरव्यू लेना और इसे प्लेटफार्म देना बंद करो, जो अपने जैसे लोगों को इनफ्लुएंस कर रही है, जो सोचते हैं कि अपनी बहू को टॉर्चर करना नॉर्मल है। ये औरत मुझे पागल कर देगी।" अनुष्का रंजन द्वारा किया गया कमेंट यूजर्स का तेजी से ध्यान खींच रहा है और लोग उनके इस कमेंट्स से सहमत भी नजर आ रहें हैं। अनुष्का रंजन ही नहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस मामले में अपना बयान दिया था, उन्होंने लड़कियों को सुझाव देते हुए कहा कि शादी से पहले इंडिपेंडेंट बनो, क्योंकि तुम्हें अपना हीरो खुद बनना है।