Pahile Pahil Chhathi Maiya Lyrics: छठ पर सबसे ज्यादा बजने वाला शारदा सिन्हा का गीत सुने

Chhath Geet 2025: छठ पर्व की बात करें तो ये पर्व शारदा सिन्हा के गानों के बिना अधूरा लगता है, आज हम यहां आपको शारदा सिन्हा के उस गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसे छठ पर्व पर खूब सुना जाता है।

Update:2025-10-16 17:32 IST

Chhath Geet 2025 (Photo- Social Media)

Chhath Geet 2025: इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार के दिन से हो जाएगी, बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पर्व को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है, ये व्रत 4 दिनों तक चलता है, जो सूर्य देव और छठी मैया के लिए किया जाता है। इस साल छठ पर्व 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। छठ पर्व की बात करें तो ये पर्व शारदा सिन्हा के गानों के बिना अधूरा लगता है, आज हम यहां आपको शारदा सिन्हा के उस गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसे छठ पर्व पर खूब सुना जाता है।

शारदा सिन्हा का सबसे अधिक सुना जाने वाला छठ गीत (Chhath Geet 2025)

शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं, उनका निधन पिछले साल नवंबर महीने में हुआ था। शारदा सिन्हा भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के जरिए वे आज भी लोगों के दिलों में मौजूद हैं, छठ पर्व आ रहा है ऐसे में अब उनके फैंस उन्हें फिर याद कर इमोशनल होने वाले हैं, क्योंकि शारदा सिन्हा का छठ पर्व के साथ बहुत गहरा संबंध है, उन्होंने कई छठ गीत गाए हैं, जो अभी से ट्रेंड होना शुरू हो चुके हैं और उन्हीं में से एक गीत "पहिले-पहिले हम कइनी" (Pahile Pahil Chhathi Maiya) है।

Full View

पहिले-पहिले हम कइनी छठ गीत साल 2016 में रिलीज हुआ था, जो आज तक बेहद पॉपुलर है और हर साल छठ पर्व पर खूब बजता है। पहिले-पहिले हम कइनी छठ गीत की लिरिक्स हृदय नारायण झा ने लिखी है, जबकि म्यूजिक शारदा सिन्हा ने कंपोज किया था, वहीं शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज से इस गाने को सजाया है। इस गाने पर अब तक 66 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं, जो यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में भी बना हुआ है।


पहिले-पहिले हम कइनी छठ गीत लिरिक्स (Chhath Geet Lyrics)

पहिले-पहिले हम कइनी

छठी मइया, बरत तोहार

छठी मइया, बरत तोहार।।

करीहा क्षमा, छठी मइया

भूल-चूक, गलती हमार-2

गोदी के बालकवा के दीहऽ

छठी मइया, ममता, दुलार-2

पिया के सनेहिया बनइहा

मइया, दीहऽ सुख सार-2

नारियर, केरवा, गउदवा

साजल नदिया किनार-2

सूनीहा अरज, छठी मइया

बढ़े कुल-परिवार-2

घाट सजवली मनोहर

मइया, तोर भगती अपार-2

लीही न अरगिया, हे मइया

दीहीं आसीस हजार-2

पहिले-पहिले हम कइनी

छठी मइया, बरत तोहार-2

करीहा क्षमा, छठी मइया

भूल-चूक, गलती हमार-2

Tags:    

Similar News