वायरल हो गया ये वीडियो, क्रिसमस पर प्रियंका-निक जोनस ने साथ...

आज पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग चर्चों में प्रथाना करने पहुंचे। क्रिसमस सभी के लिए एक खास त्योहार है। इस मौके पर लोग कीमती उपहार एक-दूसरे को देते हैं। क्रिसमस ईव पर लोग कुकीज भी बनाते हैं।;

Update:2019-12-27 14:10 IST
वायरल हो गया ये वीडियो, क्रिसमस पर प्रियंका-निक जोनस ने साथ...
  • whatsapp icon

मुंबई: आज पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग चर्चों में प्रथाना करने पहुंचे। क्रिसमस सभी के लिए एक खास त्योहार है। इस मौके पर लोग कीमती उपहार एक-दूसरे को देते हैं। क्रिसमस ईव पर लोग कुकीज भी बनाते हैं। क्रिसमस की फिल्मी सितारों में भी एक्साइटमेंट होती है।

अपने इस एक्साइटमेंट का वीडियो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और निक कुकीज तैयार करते नजर आ रहे हैं। निक ने पोस्ट का कैप्शन लिखा, आप सभी को मैरी क्रिसमस!

यह भी पढ़ें...वाइफ मीरा की फोटो पर कबीर सिंह ने कही ये बात, फैंस का था ये रिएक्शन

निक जोनस भी इस काम में प्रियंका की मदद करते दिख रहे हैं और वह कुकीज को डेकोरेट करने में मदद कर रहे हैं।

Full View

वीडियो में प्रियंका की भांजी कृष्णा भी नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त हैं, लेकिन वे दोनों एक साथ क्रिसमस मना रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अभी अपनी अगली फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड रोल में राजकुमार राव हैं।

यह भी पढ़ें...हॉट एंड बोल्ड अंदाज में क्रिसमस मना रही पूनम और शर्लिन, फैंस ने कहा ये

Full View

दूसरी तरफ निक जोनस दो फिल्मों में नजर आएंगे। एक मिडवे और दूसरी जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल है। शादी के बाद प्रियंका और निक दूसरी बार क्रिसमस साथ मना रहे हैं। दोनों का परिवार भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लंदन पहुंचा हैं।

Full View

यह भी पढ़ें...प्रेग्नेंट एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरें हो रहीं वायरल

इस जोड़े ने 2 और 3 दिसंबर 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई थी।

Tags:    

Similar News